शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) शिमला जिला में सेब सीजन शुरू हो गया है। मंडियों में सेब की आवक बढ़ने के बाद जिला प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी हैं। हालांकि, इस बार ग्रेडिंग व पैकिंग के ज्यादा दाम नहीं वसूले जा सकते हैं, क्योंकि प्रशासन ने इसके दाम तय कर दिए हैं। हर उपमंडल में एसडीएम स्तर पर गठित कमेटी ने ये दाम तय किए हैं।
अच्छी गुणवत्ता के सेब की पैकिंग का दाम 185 रुपये, जबकि न्यूनतम गुणवत्ता वाले सेब का दाम 170 रुपये प्रति पेटी तय किया गया है। इससे अधिक वसूलने वाले ग्रेडिंग हाउस के मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। अब मंडी में काम करने के लिए कमीशन एजेंट के साथ शिपमेंट का भी कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) से पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।गाड़ियों का किराया भी प्रति किलोमीटर के हिसाब से तयदूसरे राज्यों से आने वाले शिपमेंट को पुलिस थाना में पंजीकरण करवाना होगा। गाड़ियों में पेटी चढ़ाने व उतारने का दाम सात रुपये प्रति पेटी तय किया गया है। गाड़ियों का किराया भी प्रति किलोमीटर तय किया गया है। कोटखाई के एसडीएम ने कोटखाई से चंडीगढ़ तक का किराया प्रति पेटी करीब 250 रुपये तय किया है।इसके अलावा, हेल्पलाइन नंबर भी जारी होंगे। लोडिंग व अनलोडिंग में कमीशन एजेंट यदि अधिक वसूली करता है तो इसके लिए बागवानों को हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएंगे। सेब बिकने के बाद बागवानों को समय पर रुपये मिलें, इसके लिए समयसीमा शीघ्र ही निर्धारित की जाएगी। मंडियों में डिफाल्टर कमीशन एजेंट और शिपमेंट की सूची लगाई जाएगी।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Thursday, July 23
