Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»हिमाचल की जनता को दी गई गारंटियों से भाग रही है सुक्खू सरकार: राजीव बिंदल
    शिमला

    हिमाचल की जनता को दी गई गारंटियों से भाग रही है सुक्खू सरकार: राजीव बिंदल

    By Himachal VartaJuly 2, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनता से किए गए वादों से भागने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक बयान में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में दी गई कांग्रेस की गारंटियां सबसे बड़े मुद्दे हैं। सत्ता में आए सरकार को 8 महीने हो आए पर प्रदेश की 22 लाख महिलाएं 1500 रू प्रति महीने का इंतजार कर रही है। सरकार इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दे रही है।
    किसान गोबर के ढेर लगाकर बैठा है। किसानों ने लाखों लाखों रुपए खर्च करके पशु खरीद लिए हैं। परंतु प्रदेश में दूध खरीदने के बारे में कोई पॉलिसी नहीं आई है। किसान लोन पर ब्याज भर रहा है, दूध 40 रू प्रति लीटर बिक रहा है। इस दूध को 100 रू प्रति लीटर खरीदने की गारंटी भी कांग्रेस नेताओं ने दी थी।प्रदेश में बेरोजगारों को एक लाख नौकरियां पहले साल ही मिलनी है। इस तरह पांच साल के कार्यकाल में 5 लाख नौकरियां देने की गारंटी चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने दी थी। एक साल पूरा होने को आया है। एक भी व्यक्ति को नौकरी नहीं मिली है। हजारों लोग नौकरी से निकाले जा चुके हैं। कई विभागों में तो आउटसोर्स कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं मिल रही है। इसके अलावा 7 गारंटियां और हैं, जो कांग्रेस पार्टी ने चुनावों में जनता को दी थी। हम जानना चाहते हैं कि सरकार प्रदेश की जनता को दी गईं गारंटियां पूरी क्यों नहीं कर रही है। लोगों को बरगलाया क्यों जा रहा है
    कांग्रेस सरकार ने बीजेपी की पूर्ववर्ती जयराम ठाकुर सरकार द्वारा खोले गए 1000 संस्थान बंद किए। आज 8 महीने हो गए हैं। कांग्रेस सरकार ने आज तक इस बात का जवाब नहीं दिया कि यह संस्थान क्यों बंद किए गए। चिकित्सालय चल रहे थे, डॉक्टर बैठा हुआ था पर सस्थान बंद कर दिए। तहसीलें, उप तहसीलें, पटवार सर्कल, एसडीएम के दफ्तर, एक्सईएन, एसडीओ, जेई के दफ्तर सब चल रहे थे। इस सरकार ने सब बंद कर दिए। यह कांग्रेस सरकार की 10 गारंटियों का हिस्सा नहीं था। जो गारंटी नहीं दी, उसे पूरी कर रहे हैं और जो गारंटी दी है उसको पूरा न कर अलग-अलग मुद्दों की तरफ ध्यान भटकाने में लगे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.