Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»अब नियम तोड़ने वालो को नहीं बख्शा जाएगा आटोमेटिक कटेगा चालान यातायात पर रहेगी सीसीटीवी कैमरों की नजर
    शिमला

    अब नियम तोड़ने वालो को नहीं बख्शा जाएगा आटोमेटिक कटेगा चालान यातायात पर रहेगी सीसीटीवी कैमरों की नजर

    By Himachal VartaJuly 3, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  हिमाचल की राजधानी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसमें से 240 कैमरों को अब लाइव कर दिया गया है। पुलिस लाइन में बनाए गए कंट्रोल रूम में इन कैमरों को देखा जा सकता है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी एक स्क्रीन लगाई गई है। यहां पर भी कैमरों से शहर को लाइव देखा जा सकता है। शहर में कहां पर ट्रैफिक जाम लगा है, इसका क्या कारण है इसे स्क्रीन से ही देख सकेंगे।शहर की कानून व्यवस्था को भी लाइव देखा जा सकता है। इन कैमरों को लगाने का मकसद शहर में होने वाली वारदातों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था की निगरानी है। शिमला सिटी ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान के तहत इन कैमरों को लगाया गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इसके लिए फंडिंग हुई है। शिमला के ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक अजय भारद्वाज ने कहा कि 240 सीसीटीवी कैमरों को लाइव कर दिया गया है। यातायात व्यवस्था पर पूरी नजर स्क्रीन पर देखकर हो सकती है। अब अगले चरण में ऑटोमेटिक तरीके से चालान होंगे इस पर काम चल रहा है।उन्होंने कहा कि पहले चरण में इन कैमरों को लाइव किया गया है। अभी तक इन कैमरों की रिकार्डिंग केवल इनके डिवाइस तक सिमित रहती थी। लेकिन अब कंट्रोल रूम में लाइव देख सकते हैं। दूसरे चरण में पुलिस अब ऑटोमैटिक तरीके से चालान किए जाएंगे। पुलिस की योजना है कि सड़क पर अगर कहीं तेज रफ्तार से वाहन चलाया या बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन पर बैठे तो ऑटोमैटिक तरीके से चालान कट जाएगा। 5 स्थानों पर पुलिस ने स्पीड मीटर लगा दिए हैं। यहां पर ऑटोमैटिक तरीके से चालान कटेगा। इसका जल्द ही ट्रायल शुरू किया जाएगा। पुलिस ने इन पांच स्थानों पर जो सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं उसके साथ इंफ्रारेड डिवाइस (सेंसर) भी लगाया है। इससे नियम तोड़ने पर इनसे ही ऑटोमैटिक सिस्टम से चालान कटेगा और इसका मैसेज उनके मोबाइल पर आ जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.