Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
    • सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»हिमाचल पथ निगम की एसी बसों का किराया कम होने से यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है।
    शिमला

    हिमाचल पथ निगम की एसी बसों का किराया कम होने से यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है।

    By Himachal VartaJuly 3, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला की एसी बसों का किराया कम कर दिया गया है। निगम ने अपनी एसी बसों का किराया करीब 15 फीसदी कम कर दिया है। ऐसे में यात्री अब निगम की साधारण बसों से महज 5 फीसदी अधिक किराया देकर एसी बसों (AC Bus) में सफर कर सकेंगे। निगम की एसी बसों का किराया कम होने से यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है।
    निगम कंडक्टरों की मशीनों को भी अपडेट करने में लगा है, ताकि नए किराए के हिसाब से यात्रियों के टिकट काटे जा सकें. निगम की चार दर्जन से अधिक एसी बसों में प्रदेश के यात्री कम किराये का लाभ उठा सकेंगे। वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न डिपो में करीब 50 एसी बसें चल रही हैं। यात्रियों को अब हमीरपुर से चंडीगढ़ तक एसी बस के लिए 383 रुपये चुकाने होंगे, जबकि पहले हमीरपुर से चंडीगढ़ का किराया 450 रुपये था।
    इतना ही नहीं, हमीरपुर से चंडीगढ़ तक साधारण बस का किराया 365 रुपये है। ऐसे में यात्रियों के किराये में 67 रुपये की कमी आई है। इसी तरह, हमीरपुर से अमृतसर तक एसी बस का किराया अब 382 रुपये होगा, जबकि पहले हमीरपुर से अमृतसर तक एसी बस का किराया 450 रुपये था। जबकि साधारण बस का किराया 365 रुपये है।यहां भी यात्रियों का किराया 67 रुपये कम हो जाएगा। प्रदेश के डिपो में चलने वाली एसी बसों का किराया रविवार से कम कर दिया गया है। हमीरपुर में HRTC के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि निगम ने रविवार से अपनी सभी एसी बसों का किराया 15 फीसदी कम कर दिया है। एसी बसों में यात्रियों से सामान्य बसों के किराये से पांच फीसदी ज्यादा जीएसटी वसूला जाएगा। एसी बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए निगम प्रबंधन की ओर से यह कदम उठाया गया है, ताकि निगम का घाटा कुछ हद तक कम हो सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
    • सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.