शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा भाजपा नेता प्रदेश में अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे है। प्रदेश में 6 महीने पहले कांग्रेस की मजबूत सरकार बनी। पिछले छः महीने में हर क्षेत्र के विकास कार्य किए जा रहे हैं, नई सोच और नई तकनीक के साथ आगे बढ़ रहे हैं।उन्होंने विपक्ष पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 70 लाख लोगों का समर्थन हमारे पास है। कांग्रेस सरकार की तरक्की भाजपा के नेताओं को रास नहीं आ रही है। सरकार प्रदेश के लोगों के बीच जाकर समस्याओं को सुन कर कर समाधान कर रही है।विक्रमादित्य सिंह ने जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुआ कहा कि जयराम ठाकुर तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। भाजपा लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है। विपक्ष को तथ्यों पर बात करनी चाहिए। राज्य में अस्थिरता का माहौल बनाना सही नहीं है।
Breakng
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
Tuesday, October 6
