Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह को लेकर बैठक आयोजित
    शिमला

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह को लेकर बैठक आयोजित

    By Himachal VartaSeptember 19, 2023
    Facebook WhatsApp

    शिमला  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  02 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह के आयोजन के लिए की जाने वाली तैयारियों के संबंध में आज यहां बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने की। उन्होंने विभिन्न विभागों को कार्यक्रम की सफलता के लिए समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 02 अक्टूबर को कार्यक्रम प्रातः 6 बजे प्रभात फेरी से आरम्भ होगा और उसके उपरांत 9 बजे रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं 9:30 पर लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण कार्यक्रम तथा भजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी के शिमला आगमन के संबंध में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी कार्यक्रम स्थल पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रभात फेरी में विभिन्न समुदायों व संस्थाओं की भागीदारी रहेगी। इसके अतिरिक्त, आईटीआई शिमला के छात्र और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक भी इस समारोह में भाग लेंगे। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ज्योति राणा, सहायक आयुक्त डॉ पूनम बंसल, संयुक्त आयुक्त नगर निगम शिमला डॉ भुवन शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ममता पॉल, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र शिमला मनीषा शर्मा, जिला भाषा अधिकारी अनिल हार्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

    .0.
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.