शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 20 सितंबर 2023 को दोपहर 1:15 बजे रिज मैदान स्थित पदमदेव कॉम्प्लेक्स में नाबार्ड उड़ान मेला 2023 का शुभारम्भ करेंगे। यह मेला नाबार्ड द्वारा 20 से 22 सितंबर तक पदमदेव कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जा रहा है। नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक विवेक आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि नाबार्ड द्वारा प्रायोजित मेलो का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों और किसान उत्पादक संगठनों को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी कलाकृतियों और अपने उत्पाद बेचने के लिए एक मंच देना है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में बहुत से कलाकार हैं जो अपने कामों को प्रदर्शित करने के लिए संघर्ष करते हैं और नाबार्ड उन्हें वह अवसर प्रदान करने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा कि इस मेले में हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण और दूर दराज जनजातीय इलाकों के स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों और किसान उत्पादक संगठनों द्वारा तैयार उत्पादों को प्रदर्शित किया जायेगा
Breakng
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
Thursday, July 23
