Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चंबा»ज़िला में टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत आयोजित होगी गतिविधियां –उपायुक्त अपूर्व देवगन
    चंबा

    ज़िला में टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत आयोजित होगी गतिविधियां –उपायुक्त अपूर्व देवगन

    By Himachal VartaSeptember 20, 2023
    Facebook WhatsApp
    चंबा ,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि ज़िला में टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 31 दिसंबर तक श्रृंखलाबद्ध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा ।वे आज टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे ।साथ में उन्होंने यह भी कहा कि विभाग द्वारा टीबी मुक्त पंचायत को लेकर तैयार किए गए 13 मुख्य कार्य बिंदुओं के क्रियान्वयन के पश्चात जनवरी 2024 में प्रत्येक ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित करने के लिए निर्धारित मानकों का मूल्यांकन किया जाएगा तथा 24 मार्च को टीबी मुक्त घोषित करने के लिए ज़िला स्तर पर समारोह का भी आयोजन होगा।उपायुक्त ने ग्राम पंचायत स्तर पर क्षय रोग उन्मूलन को लेकर प्रभावी जागरूकता एवं जानकारी गतिविधियों के आयोजन को लेकर निर्देशित किया।उन्होंने यह निर्देश भी दिए की निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।अपूर्व देवगन ने कहा कि चूंकि ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में पंचायती राज प्रतिनिधि की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में टीबी मुक्त पंचायत अभियान को लेकर सभी पंचायती राज प्रतिनिधि विभाग का हर संभव सहयोग करें ।इस दौरान ज़िला में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा के तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश तंबाकू नियंत्रण प्रगामी केंद्र (कैच) द्वारा ज़िला स्तर पर किए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा भी की गई । उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ग्राम सभा की बैठकों में तंबाकू नियंत्रण गतिविधियों को प्रस्ताव का हिस्सा बनाया जाए।उपायुक्त ने तंबाकू उत्पादों की बिक्री को लेकर वेंडिंग लाइसेंस जारी करने के लिए कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद एवं जिला पंचायत अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ।कार्यशाला में ज़िला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, पंचायत समिति अध्यक्ष तीसा कौशल्या देवी, पंचायत समिति अध्यक्ष सलूणी कंगना सेठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. किरण शर्मा, ज़िला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हरित पुरी, ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढ़क, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी भागीरथ, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. करण हितेषी, कैच परियोजना समन्वयक डॉ. साक्षी, डॉ. ऐश्वर्या सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.