Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्लू»दशहरा से पूर्व कुल्लू से अमृतसर को जोड़ने से पर्यटन कारोबारियों में खुशी की लहर है।
    कुल्लू

    दशहरा से पूर्व कुल्लू से अमृतसर को जोड़ने से पर्यटन कारोबारियों में खुशी की लहर है।

    By Himachal VartaSeptember 21, 2023
    Facebook WhatsApp

    कुल्लू  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )     दिल्ली से भुंतर को आने वाले एलाइंस एअर की 48 सीटर जहाज को अब अमृतसर से भी जोड़ा गया है। यह उड़ान हर सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को तीन दिन कुल्लू से अमृतसर और अमृतसर से कुल्लू चलेगी। इसका न्यूनतम किराया मात्र 1999 रुपये प्रति सीट होगा। एक अक्तूबर से भुंतर हवाई अड्डा से पहली उड़ान कुल्लू से अमृतसर से बीच होगी। इसके लिए एलाइंस एअर ने तैयारियों को शुरू कर दी हैं। जहाज भुंतर से सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को सुबह 8:10 रवाना होगा और 9:20 बजे अमृतसर पहुंचेगा। अमृतसर से कुल्लू के लिए वापस 9:45 उड़ेगा और 10:55 पहुंचेगा। इस उड़ान से सैलानी आनंद ले सकेंगे और इसे कुल्लू-मनाली के पर्यटन को भी लाभ मिलेगा। दशहरा से पूर्व कुल्लू से अमृतसर को जोड़ने से पर्यटन कारोबारियों में खुशी की लहर है। पंजाब के सबसे बड़े शहरों में से एक अमृतसर धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इससे कुल्लू से जाने वालों लोगों को भी सुविधा मिलेगी। इससे स्वर्ण मंदिर के दर्शन भी लोग आराम से कर पाएंगे। भुंतर में एलाइंस एअर के स्टेशन मैनेजर मनीष कुमार ने कहा कि एक अक्तूबर से दिल्ली से आने वाली उड़ान को अमृतसर के साथ जोड़ा गया है। वहीं भुंतर एयरपोर्ट के अधिकारी रवि श्रीवास्तव ने कहा कि अमृतसर को जोड़ने से कुल्लू-मनाली के पर्यटन को पंख लगेंगे। उल्लेखनीय है कि सड़क से अमृतसर से कुल्लू के 360 किमी सफर के लिए आठ घंटे लगते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.