ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ी इलाकों में भी खाद का संकट टलेगा। जानकारी के अनुसार प्रदेश में इस समय विभिन्न फसलों की बिजाई का दौर चल रहा है। फसलों की बिजाई में 12-32-12 खाद की आवश्यकता रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए इफको से 2400 टन खाद की खेप मंगवाई है। इसमें 200 टन डीएपी होगी और 2200 टन 12-32-12 खाद रहेगी। इस खाद को किस जिले में किस मात्रा में सप्लाई किया जाना है, इसको लेकर निर्णय होना बाकी है। बताया जा रहा है कि खाद की खेप मालगाड़ी से चंडीगढ़ पहुंचेगी और वहां से विभिन्न जिलों में उसका वितरण किया जाएगा। ध्यान रहे कि ऊना में इस समय आलू सहित हरी सब्जियों की बिजाई का दौर चल रहा है। डेढ़ माह बाद प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गेहूं की बिजाई भी शुरू होगी। इफको ने इसके लिए अभी से प्रबंध कर लिया है। इससे पहले प्रदेश में यूरिया खाद की खेप भी वितरित हुई है। दानेदार के साथ तरल खाद के इस्तेमाल पर जोर
प्रदेश में इफको की ओर से दानेदार खाद के साथ तरल खाद का इस्तेमाल करने पर जोर दिया जा रहा है। किसानों के लिए लगातार जागरुकता शिविर लगाए जा रहे हैं, जिसमें उन्हें फसलों पर नैनो यूरिया व डीएपी का छिड़काव करने की सलाह दी जा रही। तरल खाद का इस्तेमाल अधिक बढ़ाने के लिए दानेदार खाद की आपूर्ति को भी 30 प्रतिशत तक कम किया जा रहा है।
Breakng
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
Sunday, October 4
