Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»मुख्यमंत्री ने जिला ऊना को 287.68 करोड़ रुपए की 18 विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास किया
    शिमला

    मुख्यमंत्री ने जिला ऊना को 287.68 करोड़ रुपए की 18 विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास किया

    By Himachal VartaDecember 2, 2023
    Facebook WhatsApp
    शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को जिला ऊना को 287.68 करोड़ रुपए की 18 विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के पेखुबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 220 करोड़ रुपए की लागत से सौर ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास किया। 32 मेगावाट के इस सौर ऊर्जा संयंत्र का निर्माण कार्य जनवरी 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस सौर ऊर्जा परियोजना से सालाना 27.71 करोड़ रुपए की आय होगी तथा यह अगले 25 वर्ष तक विद्युत उत्पादन करने में सक्षम होगा।मुख्यमंत्री ने 2.03 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पेयजल योजना जनकौर, 1.71 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पेयजल योजना कुठार कलां, 2.02 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पेयजल योजना नंगड़ा, 1.01 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना खानपुर, 62 लाख रुपए की लागत से निर्मित पशु अस्पताल भवन संतोषगढ़, 2.37 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित तहसील भवन घनारी, 1.66 करोड़ रुपए की लागत से मावा सिंधिया खड्ड पर नवनिर्मित पुल, 1.33 करोड़ रुपए की लागत से औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में निर्मित मिनी सर्विस बिल्डिंग का लोकार्पण किया।उन्होंने 4.65 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली रायपुर से बखवा वाया मल्लां दा पिंड संपर्क सड़क, 6.71 करोड़ की लागत से बनने वाली मोहल्ला खारसियां वार्ड नंबर 3 परोस, मोहल्ला अजीपाल, शिवबाड़ी जिंदपुर, मोहल्ला गुमा मेड़ा खद्दर संपर्क सड़क, 5 करोड़ की लागत से गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव संघनई में बनने वाले राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, 5.20 करोड़ रुपए की लागत से धौलपुर कस्बे की पेयजल योजना के विस्तारीकरण, 2.13 करोड़ रुपए की लागत से गांव बड़ोह कलरूही के लिए पेयजल योजना, 2.54 करोड़ रुपए की लागत से गांव बबेहड़ की पेयजल योजना का विस्तारीकरण एवं सुधारीकरण तथा गांव जोह पेयजल योजना के सुधारीकरण, 2.46 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली नंगल जरयालां व गणु मंदवाणा पेयजल योजना, 18.76 करोड़ रुपए की लागत से गगरेट विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले 20 ट्यूबवेल, 7.22 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली बहाव सिंचाई योजना अमलैहड़ भंजाल, कलोह में ट्यूबवेल संख्या 60 व 95, मावा कोहलां में ट्यूबवेल (शमशान घाट तथा भट्टा) तथा रामपुर में ट्यूबवेल (मुबारकपुर) का शिलान्यास किया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.