शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं को सरकार में जगह मिलेगी। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस समेत ऐसे कार्यकर्ता, जो बीते 20 से 25 सालों से काम कर रहे हैं, उन्हें सरकार अहम ओहदों पर बैठाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह बात रविवार को हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा को बधाई देते हुए कही। उन्होंने कहा कि यशवंत छाजटा की नियुक्ति के साथ ही राज्य सरकार ने संगठन के लोगों को तवज्जो देने का काम शुरू कर दिया है। अब इस क्रम को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही युवा कांग्रेस और एनएसयूआई से निकले कार्यकर्ताओं को भी अब सरकार में जगह मिलेगी। हिमुडा में उपाध्यक्ष के पद पर तैनाती के बाद यशवंत छाजटा ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे थे।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार में संगठन की अहम भूमिका है। खासतौर पर वे सदस्य जो बीते दो से अढ़ाई दशकों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। उन्हें अब आने वाले दिनों में आगे बढऩे के अवसर मिलेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री ने यह भी साफ कर दिया है कि संगठन में उन्हीं कार्यकर्ताओं की तरक्की होगी, जो निरंतर सेवा देते आ रहे होंगे। गौरतलब है कि प्रदेश में कई विभागों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर ताजपोशी होनी है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार आगामी दिनों इन पदों को भरने का फैसला कर सकती है। संगठन से सरकार में पद भरे जाते हैं, तो इसमें प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की सिफारिश भी काम की होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कर्मठ कार्यकर्ताओं को सरकार में जगह मिलेगी। इस मौके पर उन्होंने यशवंत छाजटा को बधाई दी।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
