Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह बोले, हिमगिरि कालोनी को सीवरेज एवं पेयजल की समस्या से दिलाएंगे निजात, 
    शिमला

    ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह बोले, हिमगिरि कालोनी को सीवरेज एवं पेयजल की समस्या से दिलाएंगे निजात, 

    By Himachal VartaDecember 4, 2023
    Facebook WhatsApp
    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने रविवार को अपर ढली (इंद्रनगर) नगर निगम वार्ड में किसान भवन सभागार में जन समस्याएं कायक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार समावेशी विकास करवाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। धरातल पर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निर्धन एवं शोषित वर्गों को मिल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं और आमजन की समस्याओं से भली भांति परिचित है और लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि इंद्रनगर नगर निगम वार्ड में विद्युत संबंधी समस्याओं को दुरुस्त किया जाएगा। वार्ड की हिमगिरी कॉलोनी में सीवरेज एवं पेयजल की समस्या से निजात दिलाई जाएगी । नगर निगम अधिकारियों को इस दिशा में कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए। नगर निगम वार्ड के लोगों को आश्वासन दिया कि उनके क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा और उन्हें घर-द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।ग्रामीण विकास मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने इस दौरार अपर ढली क्षेत्र में पार्किंग की समस्या पर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया और इस समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन भी दिया तथा अप्पर ढली वार्ड में लंबीधार क्षेत्र को मर्ज करने का आश्वासन दिया ताकि वहां के बाशिंदों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने ने नगर निगम शिमला के अधिकारियों को वार्ड में लंबित पड़े विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए और गुणवत्तायुक्त कार्य करने पर बल दिया। राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। समस्याओं का जल्द हल किया जाए। इस अवसर पर कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष राम किशन शांडिल, पार्षद नरेन्द्र ठाकुर, शीनम कटारिया, अंकुश वर्मा, विनय शर्मा, विकाशा मोदी, कांग्रेस नेता दीपक राठौर, पार्टी के पदाधिकारीगण, नगर निगम शिमला के संयुक्त आयुक्त भुवन शर्मा, कार्यकर्ता, अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.