कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने एनएचपीसी कालोनी मणिकर्ण के समीप गश्त के दौरान नेपाली मूल के एक आरोपी को एक किलो 16 ग्राम चरस सहित हिरासत में ले लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार गणेश भाट (44) पुत्र किशन भाट निवासी वार्ड नंबर गांव गुरिना, गाविस मणिलेक जिला कंजनपूर नेपाल के कब्जे से एक किलो 16 ग्राम चरस बरामद की है। थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड पर भेज दिया है। खबर की पुष्टि एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने की है।
Breakng
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
- राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
- नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
- नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
Friday, October 2
