हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो में डीडीएम हमीरपुर की स्पेशल टीम ने लोकल रूट पर चल रहे कंडक्टर को रंगे हाथ टांका लगाते पकड़ा है। बस में 13 यात्री बिना टिकट के सफर कर रहे थे। ऐसे में बस के कंडक्टर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। डीडीएम हमीरपुर की स्पेशल टीम का यह अभियान निगम की बसों में आगे भी जारी रहेगा, ताकि निगम को घाटे से उबारा जा सकें। बता दें कि हमीरपुर डिपो की नादौन से सदोह रूट पर जा रही निगम की बस को मंगलवार शाम सवा छह बजे के आस-पास कांगू से आठ किलोमीटर आगे जैसे ही डीडीएम हमीरपुर की स्पेशल टीम ने चैकिंग के लिए रोका, तो कंडक्टर स्पेशल टीम को देखकर हड़बड़ा गया और कोई होशियारी टीम के आगे कर न सका। निरीक्षण टीम ने जब बस को चैक किया, तो बस में 19 यात्री सफर कर रहे थे।इनमें से 13 यात्री बिना टिकट के पाए गए और छह यात्री कालेज छात्र पास के थे। ऐसे में स्पेशल टीम ने कंडक्टर को 193 रुपए का टांका लगाते रंगे हाथ दबोचा है। डीडीएम की स्पेशल टीम में डीडीएम हमीरपुर राजकुमार पाठक और स्टाफ के कुछेक सदस्य मौजूद थे। डीडीएम हमीरपुर की स्पेशल टीम की गश्त आने वाले दिनों में आगे भी निगम की बसों में ऐसी ही जारी रहेगी, ताकि टांका मार कंडक्टरों को सुधारा जा सके।
Breakng
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
- राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
- नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
- नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
Saturday, October 3
