नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। बिंदल ने कहा है कि हिमाचल में कांग्रेस जश्न मना रही है जबकि एक साल में कांग्रेस ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिसका जश्न मनाया जा सके। राजीव बिंदल नाहन में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।राजीव बिंदल कहा कि 11 दिसंबर को धर्मशाला में कांग्रेस ने अपना जश्न मनाया मगर यह विचार करने वाली बात है । उन्होंने कहा कि एक साल में कोई भी नया कार्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं कर पाई है। जिससे लगता है कि कांग्रेस ने सिर्फ इस बात का जश्न मनाया है कि उन्होंने 1 साल पूरा कर लिया है।राजीव बिंदल ने कहा कि झूठे वायदे कर हिमाचल में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई और कांग्रेस द्वारा दी गई सभी गारंटीयां फेल हुई है। भाजपा कांग्रेस के एक साल के कार्यकाल को आक्रोश दिवस के रूप में मना रही है और जगह-जगह आक्रोश कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं उन्होंने कहा कि आगामी 18 दिसंबर को कांगड़ा के भीतर आक्रोश दिवस मनाया जाएगा।कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में विकास का कोई नया कार्य तो शुरू नहीं हुआ उल्टा कांग्रेस ने बड़ी संख्या में प्रदेश के भीतर संस्थान बंद कर दिए जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुक्तना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय में शुरू की गई कई पेयजल और सिंचाई योजनाएं मौजूदा समय में बड़ी संख्या में बन्द पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार से प्रदेश का हर वर्ग नाराज है।
Breakng
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
- राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
- नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
- नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
Saturday, October 3
