शिमला (हिमाचल वार्ता न्यूज):- प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं नेरवा में पुलिस की सख्ती के बावजूद चिट्टा तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार रात भी पुलिस टीम ने दो युवाओं को 4.22 ग्राम चिट्टे के साथ हिरासत में लिया है। इनमे से एक युवक दूसरी बार पुलिस के हत्थे चढ़ा है।हैड कांस्टेबल रमेश के नेतृत्व में पुलिस टीम बगासन-अस्पताल मार्ग पर रूटीन गश्त पर थी। इस दौरान नेरवा बाजार की तरफ जा रही बाइक को रोक कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर बाइक की हैडलाइट के ऊपर लगी विंड स्क्रीन के बीच कपड़े के नीचे छिपा कर रखी एक प्लास्टिक की पन्नी बरामद की गई, जिसमें चिट्टा पाया गया। पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों को हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है ।
Breakng
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
- राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
- नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
- नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
Saturday, October 3
