शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 5 जनवरी, को हिमाचल प्रदेश पधार रहे हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र के भाई-बहन अपने हर दिल अजीज नेता का अभिनंदन करेंगे। भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ प्रांतों के चुनाव में नड्डा जी की अध्यक्षता व नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत दर्ज की है।शिमला संसदीय क्षेत्र के लोग सोलन व शिमला में जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करेंगे। प्रात: 9:00 बजे सोलन मॉलरोड पर रोड शो एवं अभिनंदन समारोह होगा और दोपहर 1:00 बजे होटल पीटरहॉफ शिमला में अभिनंदन समारोह होगा। सांय काल 6:00 बजे भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की कोर ग्रुप की बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे।डा. राजीव बिंदल ने कहा कि तीन बड़े राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत ने देश का संपूर्ण माहौल भाजपामय कर दिया है और नरेंद्र भाई मोदी देश के अभिजीत नेता के रूप में उभरे हैं। डा. बिन्दल ने कहा कि 2024 का वर्ष एक बार फिर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का वर्ष शुरू हुआ है और मोदी जी व भाजपा के साथ ही देश की तरक्की सुनिश्चित होनी है। नरेंद्र भाई मोदी ने 2047 तक भारत को दुनिया का सबसे श्रेष्ठ राष्ट्र बनाने का काम शुरू किया है और हम सब लोगों को मिलकर उसे पूरा करना है।
Breakng
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
Thursday, July 23
