ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को वर्ष 2024 के लिए जलशक्ति विभाग का कैलेंडर जारी किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग की प्रमुखता स्वच्छ पेयजल हर घर को प्रदान करना है, हर खेत को सिंचाई के साथ जोडऩा है। उन्होंने कहा कि किसान, बागबान को सिंचाई को लेकर कोई दिक्कत न रहे, यह हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सीवरेज की योजना, जल निकासी अनेक ऐसे महत्त्वपूर्ण कार्य हैं, जो सफलता के साथ जलशक्ति विभाग आगे बढ़ा रहा हैउन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग का नया कैलेंडर निश्चित रूप से नव वर्ष में हर घर में पेयजल संरक्षण का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि कैलेंडर में ‘आदत बनाएं, बूंद बूंद बचाएं’ के नारे के साथ पेयजल संरक्षण एवं संवद्र्धन को लेकर संदेश दिया गया है। इस मौके पर प्रमुख अभियंता जल शक्ति विभाग ई. अंजू शर्मा, मुख्य अभियंता एवं निदेशक राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन ई. जोगिंद्र सिंह चौहान, अधिशाषी अभियंता प्रताप केस्टा मौजूद रहे।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
