शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला शिमला में लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश ने लोगों की समस्याएं बढ़ दी है। जिला में यातायात ठप पड़ गया है। जिला में 250सेअधिक सडक़ें अभी भी बंद पड़ी हैं। रविवार रात को हुई बर्फबारी और बारिश के कारण यह सडक़ें अवरुद्ध हो गई हैं। रविवार तक जहां पेयजल स्कीमों से निरंतर पानी मिल रहा था, वहीं सोमवार को 21 पेयजल स्कीमें बंद हो गई हैं। इससे लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इन दिनों न ही पानी की सप्लाई मिल रही है, न अंधेरा मिटाने के लिए रोशनी। वहीं क्षेत्र के लोगों से संपर्क भी टूट गया है। लोगों के फोन भी अब बंद होना शुरू हो गए हैं।सोमवार को ग्रामिण क्षेत्र के लोगों ने मुख्य मार्गों का दौरा किया और बाजारों में जहां लाइट है, वहां पर अपने फोन चार्ज किए हैं, ताकि आपातकाल में जिला प्रशासन की मदद ली जा सके। वहीं, इन क्षेत्रों में एसडीएम की तैनाती कर दी है। एसडीएम निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से संपर्क बनाए हुए हैं। वहीं, जिन क्षेत्रों में रोगियों की संख्या अधिक है, वहां पर भी आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संपर्क साधने के आदेश दिए गए हैं, ताकि रोगियों को समय पर मदद मिल सके। वहीं क्षेत्रों के आस पास आपतकालिन वाहन भी जिला प्रशासन ने भेज दिए हैं।
Breakng
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
- राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
- नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
- नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
Friday, October 2
