शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिलाभर के लोगों को डंगे लगाने और सडक़ों के मरम्मत कार्य के अंतिम फंड जिला प्रशासन के पास आ गए हैं। यह फंड एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीसीपी और विधायक निधी से जारी होंगे। इन फंड को लेने के लिए लोगों को 31 मार्च से पहले आवेदन करना होगा। 31 मार्च को यह सभी फंड लैप्स हो जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने भी सभी पंचायत प्रधानों और विधायकों को सूचित कर दिया है। जिला प्रशासन ने इन फंड के लिए आवेदन मांगे। वहीं, जिला प्रशासन ने जिला के सभी विधायकों को पत्र भी भेज दिए हैं कि वह अपनी विधायक निधी को लें। 31 मार्च से पहले यदि विधायक निधी के लिए आवेदन कर लिया तो यह जारी हो जाएगी। वहीं, 31 मार्च को विधायक निधी भी लैप्स हो जाएगी। वहीं, प्रधानों से भी सभी फंडों को लेने के लिए रेजुलेशन और इस्टीमेट मांग लिए हैं। इनमें से कई फंड ऐसे भी हैं, जिसमें इस्टीमेट देने की जरूरत नहीं है। इन फंडों में सिर्फ पंचायत या पटवारी की रिपोर्ट की ही जरूरत होगी।
Breakng
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
Thursday, July 23
