Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»शहर की लोकल बसों पर अब लोगों को खुले पैसे रखने की जरूरत नहीं है।
    शिमला

    शहर की लोकल बसों पर अब लोगों को खुले पैसे रखने की जरूरत नहीं है।

    By Himachal VartaMarch 22, 2024
    Facebook WhatsApp

    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शहर की लोकल बसों पर अब लोगों को खुले पैसे रखने की जरूरत नहीं है। लोग अब ई टिकटिंग की सुविधा से एटीएम, क्रेडिट कार्ड और क्यूआरकोड से टिकट के पैसे दे सकेंगे। इसके लिए एचआरटीसी ने परिचालकों को नई मशीनें दे दी हैं। निगम ने ई-टिकटिंग मशीनों में आ रही खामियों को दूर कर दिया है। ट्रायल तौर पर चलाई गई इन मशीनों में यात्रियों का किराया गलत कट रहा था। परिचालकों से मिली शिकायतों के बाद निगम इन मशीनों में सुधार किया। अब वोल्वो और राजधानी में चल रही कुछ साधारण बसों में ऑनलाइन किराया काटने की सुविधा शुरू कर दी है। एचआरटीसी की बसों में अब यात्री यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड से ऑनलाइन किराए का भुगतान कर सकते हैं। शहर में चल रही करीब 20 बसों में यह सुविधा बुधवार को शुरू कर दी।परिचालकों ने ई-टिकटिंग मशीनों से लोगों की टिकटें बनाईं। कई लोगों ने ऑनलाइन पेमेंट कर किराया चुकाया। निगम के अनुसार लोकल डिपो में 25 मार्च तक यह सुविधा पूरी तरह से शुरू हो जाएगी। शहर में 235 बसों और टैक्सियों में ऑनलाइन किराए का भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। खुले पैसे न होने पर लोग अब ऑनलाइन किराया चुका सकेंगे। खुले पैसों को लेकर परिचालक और यात्री के बीच का विवाद भी खत्म हो जाएगा। एचआरटीसी ने बाहरी राज्यों के लिए वोल्वो बस में भी यह सुविधा शुरू कर दी है। इनमें शिमला से हरिद्वार, शिमला से कटड़ा, शिमला से दिल्ली, शिमला से दिल्ली- सरकाघाट- दिल्ली- शिमला रूट पर ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा शुरू की है। चरणबद्ध तरीके से निगम की अन्य बसों में यह सुविधा शुरू की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.