Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    • नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों द्वारा जारी किए जाने वाले विज्ञापनों का समिति से प्री-सर्टिफिकेशन करवाना आवश्यक रहेगा।
    शिमला

    लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों द्वारा जारी किए जाने वाले विज्ञापनों का समिति से प्री-सर्टिफिकेशन करवाना आवश्यक रहेगा।

    By Himachal VartaMarch 28, 2024
    Facebook WhatsApp

    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अनुपम कश्यप ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति द्वारा सभी समाचार पत्रों, टीवी, रेडियो, ई-पेपर, सोशल मीडिया, बल्क संदेश आदि से प्रकाशित एवं प्रसारित होने वाले विज्ञापनों और पेड न्यूज पर कड़ी नजऱ रखी जा रही है। इसके लिए एमसीएमसी कंट्रोल रूम उपायुक्त कार्यालय में स्थापित किया गया है, जोकि 24&7 कार्यरत है। उन्होंने राजनीतिक दलों से आए आईटी सेल के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान यदि पेड न्यूज किसी उम्मीदवार द्वारा प्रकाशित की जाती है तो इस संदर्भ में समिति द्वारा उम्मीदवार को नोटिस जारी किया जाएगा तथा समिति के निर्णय पर उस पेड न्यूज़ को उम्मीदवार के खर्चे में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों द्वारा जारी किए जाने वाले विज्ञापनों का समिति से प्री-सर्टिफिकेशन करवाना आवश्यक रहेगा। कोई भी उम्मीदवार यदि केबल नेटवर्क, एफएम चैनल, टीवी चैनल, सोशल मीडिया अथवा मतदान पूर्व और मतदान दिवस के लिए प्रिंट मीडिया में विज्ञापन को जारी करना चाहता है, तो उस स्थिति में जिला स्तरीय समिति से इसकी प्री-सर्टिफिकेशन करवाना अनिवार्य रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने टेलीकॉम कम्पनियों से आए प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि एमसीएमसी द्वारा जारी प्री-सर्टिफिकेशन प्रमाण-पत्र के बिना किसी भी प्रकार के बल्क संदेश और वाइस संदेश विज्ञापनों को जारी न किया जाए ताकि चुनाव के दौरान जारी होने वाली प्रचार सामग्री पर कड़ी निगरानी रखी जा सके।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कोई भी नागरिक आदर्श आचार-संहिता एवं व्यय से संबंधित हो रहे उल्लंघन की शिकायत सी-विजि़ल ऐप के माध्यम से उपलब्ध करवा सकता है, जिसमें संबंधित समितियों द्वारा उस शिकायत का निपटारा प्राप्ति से 100 मिनट के अंदर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सी-विजि़ल ऐप भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट पर नि:शुल्क उपलब्ध है और इसे गूगल प्ले-स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप को चलाना बेहद आसान है और शिकायतकर्ता अपनी शिकायत को फोटो, वीडियो या ऑडियो के साथ आसानी से दर्ज कर सकता है। इस अवसर पर राजनैतिक दलों से उपस्थित सदस्यों को सुविधा ऐप की जानकारी भी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि सुविधा ऐप के माध्यम से उम्मीदवार द्वारा ऑनलाइन नामांकन भर सकते है। वहीं विभिन्न प्रकार की अनुमतियों के लिए भी आवेदन किया जा सकता है तथा ऑनलाईन माध्यम से ही अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि आयोजन से यह आवेदन 48 घंटे पूर्व किया जाना आवश्यक रहेगा, जिसमें रैली के स्थान, हेलीपैड, लाउडस्पीकर के प्रयोग एवं अन्य किसी भी प्रकार की अनुमति प्रदान की जा सकती है। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के सफल आयोजन के लिए सभी राजनैतिक दलों से आए प्रतिनिधियों से सहयोग करने का आग्रह किया। बैठक में समिति के अन्य सदस्य जिनमें अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, निदेशक पीआईबी प्रीतम सिंह, सहायक विज्ञान सूचना अधिकारी दीपक भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, जिला विज्ञान सूचना अधिकारी पंकज गुप्ता, विभिन्न राजनैतिक दलों से आईटीसेल के प्रतिनिधि एवं टेलीकॉम कंपनी के प्रतिनिधि भी बैठक में उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    • नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.