Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गौवंश हत्या काण्ड में मुख्य आरोपी‌ सहित ‌‌‌दस लोग गिरफ्तार : पुलिस अधीक्षक
    सिरमौर

    गौवंश हत्या काण्ड में मुख्य आरोपी‌ सहित ‌‌‌दस लोग गिरफ्तार : पुलिस अधीक्षक

    By Himachal VartaApril 2, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर गत दिन हुए गोवंश हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हिमाचल और उत्तराखंड पुलिस ने गोवंश हत्या मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी लोग एक समुदाय विशेष से संबंध रखते हैं। जानकारी के मुताबिक पांवटा पुलिस ने दो आरोपियों को मानपुर देवड़ा से गिरफ्तार किया है , जबकि उत्तराखंड पुलिस ने आठ आरोपियों को मास्टरमाइंड समेत सहसपुर से गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से जहां गोहत्या में इस्तेमाल किए गए  हथियार बरामद किए हैं , वहीं इसके अलावा लकड़ी के गुटके ,  पशु काटने के उपकरण और अन्य सामान भी बरामद किया है।
    पांवटा साहिब में हिमाचल और उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों द्वारा आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका खुलासा करते हुए कहा कि पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांवटा साहिब में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी और पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च को हिमाचल – उत्तराखंड की सीमा पर यमुना नदी के किनारे  13 गोवंश की हत्या के अवशेष मिले थे , जिसके चलते पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छानबीन शुरू कर की।
    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि 31 मार्च को ही दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने एक रणनीति के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में यह भी खुलासा हुआ है कि जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उन पर पहले भी गो हत्या के कई मामले चल हैं। इस गौ हत्या मामले के मुख्य मास्टरमाइंड पर तो पहले भी 11 मामले गौ हत्या के दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। शीघ्र ही को  न्यायालय में पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि 31 मार्च को ईद के दिन हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर पांवटा साहिब के यमुना नदी के किनारे मानपुर देवड़ा के पास गोवंश के कुछ अवशेष मिले थे।
    जिसके चलते हिंदू संगठनों ने न केवल रोष प्रदर्शन किया , बल्कि हिमाचल और उत्तराखंड में सड़क पर उतरकर चक्का जाम भी कर दिया था। इस मामले में 31 मार्च को देर शाम को पांवटा साहिब के विधायक और पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी समेत सैकड़ों हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पांवटा साहिब में धरना प्रदर्शन किया। वहीं उत्तराखंड के हरबर्टपुर में हिंदू संगठनों ने रोष प्रकट करते हुए चक्का जाम किया था , जिस पर पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए 24 घंटे के भीतर ही गौ हत्या मामले के मास्टरमाइंड समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से आठ आरोपी उत्तराखंड के जबकि दो आरोपी पहुंच हिमाचल के ही रहने वाले हैं।
    उत्तराखंड के आरोपी 
    1)- नौशाद पुत्र इस्लाम निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र 30 वर्ष
    (2)- गुलबहार पुत्र शमशेर निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र 38 वर्ष
    (3)-नौशाद पुत्र इखलाख निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र 35 वर्ष
    (4)- मुशर्रफ उर्फ काला पुत्र अख्तर निवासी खुशालपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र 50 वर्ष
    (5)- समीर पुत्र दिलबाहर निवासी खुशालपुर थाना सहसपुर देहरादून 19 वर्ष
    (6)-शाहरुख पुत्र इखलाख निवासी खुशालपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र 26 वर्ष
    (7)-सादिक पुत्र जब्बार निवासी खुशालपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र 20 वर्ष
    (8)-तौसीब पुत्र इखलाख निवासी खुशालपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र 21 वर्ष
    हिमाचल के आरोपी 
    (1)- शाहनवाज पुत्र स्व0 वलीम मोहम्मद, निवासी ग्राम मानपुर देवड़ा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, उम्र-40 वर्ष,
    (2)- इरशाद पुत्र कमरूदीन, निवासी ग्राम मानपुर देवड़ा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, उम्र-60 वर्ष,
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.