Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आपदा की स्थिति में तैयारी और तत्परता से कम होगी जानमाल की हानि- उपायुक्त
    सिरमौर

    आपदा की स्थिति में तैयारी और तत्परता से कम होगी जानमाल की हानि- उपायुक्त

    By Himachal VartaApril 4, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)– उपायुक्त कार्यालय के प्रांगण में आज प्रातः 11 बजे चेतावनी संयंत्र हूटर की ध्वनि के साथ भूकंप आपदा प्रतिक्रिया ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें उपायुक्त कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
    ड्रिल के उपरान्त उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने बताया कि आज 1905 में कांगड़ा में आए भूकंप की याद में आपदा जागरूकता दिवस मनाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को  आपदा के समय होने वाली जान-माल की हानि को कम करने के लिए जागरूक तथा भूकंप की स्थिति में तैयारी और तत्परता सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को भवन निर्माण की तकनीक तथा आपदा के दौरान किये जाने वाले कार्यो की जानकारी प्रदान करना हैं
    इस अवसर पर गृह रक्षको द्वारा ड्रिल के माध्यम से उपस्थित स्टाफ तथा अन्य लोगों को आपदा से निपटने के लिए जानकारी प्रदान की गई। इसी कड़ी में ड्रिल के दौरान आज प्रातः 11 बजे जिला सिरमौर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके बाद तुरंत चेतावनी संयंत्र हूटर द्वारा चेतावनी दी गई। सभी कर्मचारियों को तुरंत अपने कार्यालय में बने रहने के लिए कहा गया और उन्हें ड्रेस, कवर होल्ड की पालना करने के लिए कहा गया।
    जब भूकंप के तेज झटके महसूस होना बंद हुए, तो सभी कर्मचारी सावधानी से अपने सिर को किसी वस्तु  ¼Books, Bags, File,Ladies Purse etc.) से बचाते हुए सुरक्षित स्थान से सुरक्षित स्थान पर बचाव करने के लिए चले गए । तथा इवैक्यूएशन प्लान के तहत चिन्हित सुरक्षित स्थल उपायुक्त कार्यालय के प्रांगण एकत्रित हुए।
    सभी शाखा प्रभारियों ने अपने कर्मचारियों की गिनती की और सिर डेट कमांडर को सूचित किया कि उपायुक्त कार्यालय के तीन कर्मचारी लापता है। इंसिडेंट कमांडर ने तुरंत कार्यवाही की और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ¼DEOC½  सिरमौर को आदेश दिया कि वह तुरंत खोज और बचाव कार्य करने के लिए गृह विभाग, अग्निशमन विभाग, पुलिस विभाग आदेश जारी करे।
    इसके बाद निर्देषों की तुरंत अनुपालना करते हुए, गृह विभाग, अग्निशमन विभाग, पुलिस विभाग की तुरंत प्रतिक्रिया टीम मौके पर पहुंच गई और तीनो लापता कर्मचारियों को ढूंढने के लिए खोज और बचाव कार्य आरम्भ किया। उन्होंने उपायुक्त कार्यालय में खोजबीन शुरू की और सफलतापूर्वक उन्हें घायल  अवस्था में ढूंढ निकाला तथा उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया।
    मॉक ड्रिल के दौरान अतिरिक्त  जिला दंडाधिकारी सिरमौर एलआर वर्मा, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, कमांडेंट होमगार्ड तोता राम शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अनीता ठाकुर, अरविंद ठाकुर सहित उपायुक्त कार्यालय, वन विभाग के कर्मचारी तथा अधिकारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.