Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नहर स्वर कैंथ घाट में विधायक ने गांव को दिया खेल मैदान का तोहफा
    सिरमौर

    नहर स्वर कैंथ घाट में विधायक ने गांव को दिया खेल मैदान का तोहफा

    By Himachal VartaApril 6, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):-  श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की नेहर स्वार पंचायत के कैंथ घाट गांव में आयोजित किए गए अष्टमी मेला में बतौर मुख्य अतिथि नाहन के विधायक अजय सोलंकी उपस्थित रहे। मेला आयोजन समिति के द्वारा विधायक और उनके साथ आए विशेष अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया

    विधायक के द्वारा इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्हें नवरात्रों सहित अष्टमी मेले की शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति और संस्कारों का पर्याय होते हैं। उन्होंने युवाओं को विशेष तौर से संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल जीवन का नाश करता है बल्कि यह हमारे समाज के बुनियादी ढांचे को भी तहस-नहस कर देता है।

    उन्होंने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें ताकि बौद्धिक विकास के साथ शारीरिक विकास भी हो सके।

     

    उन्होंने इस मौके पर 5 लाख की विधायक निधि से बनाए गए खेल मैदान का भी लोकार्पण किया।

     

    यही नहीं उन्होंने खेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लेकर ₹2 लाख की अतिरिक्त राशि प्रदान करने की भी घोषणा करी।
    इस मौके पर जिला सिरमौर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आनंद परमार सहित कई गण मान्य लोग उपस्थित थे। वही मेला कमेटी के प्रधान सुरेश शर्मा व गांव के लोगों के द्वारा विधायक द्वारा की गई घोषणा का स्वागत करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया।

     

    इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा विधायक अजय सोलंकी को स्थानीय समस्याओं की बाबत भी अवगत कराया गया। विधायक अजय सोलंकी ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को लेकर निश्चित ही सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। 

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.