Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»प्रदेश अध्यक्ष डा बिंदल ने अपने घर की छत पर फहराया पार्टी का परचम
    सिरमौर

    प्रदेश अध्यक्ष डा बिंदल ने अपने घर की छत पर फहराया पार्टी का परचम

    By Himachal VartaApril 6, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के अवसर पर आज पूरे जिला सिरमौर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।

    प्रदेश भाजपा मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पितृपुरुषों को याद किया और पार्टी के ध्वज को सलामी दी।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सुबह अपने निवास स्थान पर भारत माता, श्रद्धेय डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

     

    इसके पश्चात उन्होंने अपने परिजनों के साथ घर की छत पर भाजपा का ध्वज फहराया। इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी और उनके समर्पण व निष्ठा की सराहना की।

     

    अपने बधाई संदेश में डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा राष्ट्र सेवा और संगठन के सिद्धांतों पर आधारित पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

     

    प्रदेश अध्यक्ष के अलावा, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व मंत्री व विधायक पोंटा साहिब सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक शिलाई विधानसभा क्षेत्र बलदेव तोमर, पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप और भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव भंडारी, प्रदेश भाजपा सचिव मनीष चौहान सहित कई प्रमुख नेताओं ने भी अपने-अपने निवास स्थानों पर परिजनों के साथ भाजपा का ध्वज फहराया और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.