नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि बक्फ संशोधन बिल पारित होने से देश व प्रदेश की जनता गदगद हो रही है रावत ने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ऐतिहासिक फैसलों के लिए जानी जाएगी सबसे पहले उन्होंने पद संभालते ही नोटबंदी लगाकर काले धन पर तीखा प्रहार किया तथा उसके बाद धारा 370 को हटाकर समाप्त किया इसके साथ ही तीन तलाक जैसी कुप्रथा को भी जड़ से समाप्त किया इसके साथ-साथ अब बक्फ संशोधन विधेयक पारित कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने नया कृतिमान स्थापित किया है रावत ने बताया कि बक्फ संशोधन विधेयक पारित होने से बक्फ भू माफिया की परेशानी बढ़ सकती है क्योंकि कुछ लोगों ने बक्फ की जमीन का कथित तौर पर जमीन घोटाला किया है जिनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए रावत ने बताया कि बक्फ संशोधन विधेयक पारित होने से हिंदू समाज के लोग ही नहीं बल्कि मुस्लिम समाज के लोग भी इस बिल पारित होने से बहुत खुश हो रहे हैं क्योंकि उनको इस बिल पारित होने से बहुत सारे लाभ मिलने हैं रावत ने मीडिया को बताया कि आज तक बक्फ बोर्ड की जमीन पर चंद लोगों का कब्जा था जिन्होंने इस जमीन का जमकर दुरुपयोग किया है
Breakng
- कैम्पस इंटरव्यू
- समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
- मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
- नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
- विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
Saturday, June 6
