Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»किसानों, बागवानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू
    सिरमौर

    किसानों, बागवानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू

    By Himachal VartaApril 9, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) : –हिमाचल प्रदेश को फल राज्य के नाम से भी जाना जाता है तथा यहां के लोग कृषि, बागवानी व पशुपालन जैसे व्यवसाय कर अपनी आजीविका कमाते हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, बागवानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। जिनका लाभ उठाकर किसान अपनी आर्थिकी को सुदृढ कर रहे हैं। जिला सिरमौर की जलवायु बागवानी के उपयुक्त है जिला के किसान आम, लीची, स्ट्रॉबेरी, कीवी, अमरूद, मौसमी व नींबू का उत्पादन कर रहे हैं जिसका विक्रय स्थानीय मंडियों के साथ-साथ अन्य राज्यों की मंडियों में भी किया जा रहा हैं।
    प्रदेश सरकार का प्रयास है कि बागवानों को उनके उत्पाद का बेहतर दाम मिले। जिला सिरमौर के धौलाकुंआ में हिमाचल सरकार के उद्यान विभाग का फल विधायन केन्द्र क्रियाशील है जहां फल का जूस निकाला जाता है।
    उद्यान विभाग के फल प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. बी.एम. चौहान बताते हैं कि जिला सिरमौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोग सेब, नाशपाती, पलम, आडू, खुमानी तथा किवी का उत्पादन कर रहे है जबकि मैदानी इलाकों में आम, लीची, अमरूद, नींबू, मौसमी, आंवला तथा स्ट्रॉबेरी का उत्पादन करते हैं। वह बताते है कि फलों का उत्पाद बाजार में एक साथ आता है तथा जो फल अच्छे ग्रेड का होता है उसका बागवानों को मंडियों में अच्छा दाम मिलता है।
    डॉ. चौहान बताते है कि छोटे आकार तथा दागी फल जिनका बाजार में अच्छा दाम नहीं मिलता उसके विधायन के जय गुरुदेव के प्रदेश सरकार ने जिला सिरमौर के धौलाकुंआ तथा  राजगढ़ में फल विधायन केन्द्र स्थापित किया जहां फूड प्रोसेसिंग का कार्य किया जाता है। वह बताते है कि फलों के विधायन से विभिन्न उत्पाद जिसमें जूस, जैम, चटनी, स्क्वैश तथा आचार तैयार किया जाता है और आंवले का मुरब्बा तथा जूस भी तैयार किया जाता है। आंवले का जूस स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभकारी है जो शुगर मुक्त होता है।
    उन्होंने बताया कि धौलाकुआं विधायन केंद्र के तहत 6 विक्रय केन्द्र है जिसमें 3 सरकारी क्षेत्र में जबकि 3 निजी क्षेत्र में क्रियाशील है। इसी प्रकार राजगढ विधायन केन्द्र के तहत एक विक्रय केन्द्र हैं। इन सभी 7 विक्रय केन्द्रो से सालाना 25 मीट्रिक टन पेय तथा अन्य आचार, चटनी व जैम विक्रय किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए किसानों से भी कच्चा माल सरकारी दर पर खरीदा जाता है। जिला के सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को भी विधायन केन्द्र की गतिविधियों के बारे अवगत करवाया जाता है जिससे उनकी कृषि तथा बागवानी कार्यो में रूचि बढ़ती है।
    उन्होंने बताया कि विधायन केंद्र के माध्यम से सामुदायिक डिब्बा बंदी सेवा कम खर्च पर संचालित की जा रही है जिसके तहत किसान अपना कच्चा माल देकर अपने स्तर पर भी यह उत्पाद तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही गांव में युवाओं, बेरोजगार, स्वयं सहायता समूह, स्थानीय किसानों बागवानों को भी समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है।
    वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान इस केन्द्र के द्वारा 13 प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर 500 बागवानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। डॉ. चौहान ने बागवानों से आह्वान किया कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए विधायन केन्द्र का दौरा कर लाभ उठाएं और उत्पादों का लम्बी अवधि तक उपयोग करके अपनी आर्थिकी को
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.