Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बद्रीपुर शिव मंदिर धर्मशाला में भाजपा का सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न
    सिरमौर

    बद्रीपुर शिव मंदिर धर्मशाला में भाजपा का सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न

    By Himachal VartaApril 10, 2025
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ) :- पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के बद्रीपुर सम्मेलन में विधायक सुखराम चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार ने देश के गरीबों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि करोड़ों लोगों को आवास, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान कर महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा दी गई है।

    इसके अतिरिक्त उन्होंने धारा 370 को हटाना, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और विभिन्न जनहितैषी संस्थानों की स्थापना को सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताया। प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर शुद् ने इस अवसर पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता से किए गए वादों को निभाया नहीं।

    न तो युवाओं को 5 लाख रोजगार दिए गए, न ही महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह। फसल, दूध और गोबर पर वादा करके कुछ नहीं किया गया। प्रदेश में खनन माफिया का बोलबाला है और सरकार केवल चंद लोगों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार 10 गारंटियों के सहारे सत्ता में आई थी, लेकिन अब उन वादों को भूल चुकी है।

    रश्मिधर शुद् ने कहा कि अब प्रदेश की जनता जागरूक हो चुकी है और आने वाले पंचायत चुनावों व लोकसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार को करारा जवाब देगी। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया और पार्टी को आगे ले जाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और उन्हीं के बल पर भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर मजबूत होकर उभरेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.