Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मधुमक्खियों की ‘फौज’ से रुकेगा हाथियों का आतंक, वन विभाग ने किए पुख्ता इंतजाम
    सिरमौर

    मधुमक्खियों की ‘फौज’ से रुकेगा हाथियों का आतंक, वन विभाग ने किए पुख्ता इंतजाम

    By Himachal VartaApril 10, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):-हिमाचल इप्रदेश के जिला सिरमौर की पांवटा साहिब घाटी पिछले दो दशकों से हाथियों के आवागमन के कारण चर्चा में है। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के राजाजी नेशनल पार्क से बहराल के रास्ते वन मंडल पांवटा साहिब में प्रवेश करने वाले हाथियों ने पिछले डेढ़ साल में घाटी के जंगलों को अपना स्थायी ठिकाना बना लिया है।

    हाल के समय में इन जंगली हाथियों के रिहायशी इलाकों में घुसकर फसलों को तबाह करने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। इससे निपटने के लिए वन मंडल पांवटा साहिब ने एक अनूठा तरीका अपनाया है। अब हाथियों को मधुमक्खियों की ‘फौज’ की मदद से दूर जंगलों में खदेड़ा जाएगा।

     

    इसके लिए सतीवाला बीट में वन विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। रिहायशी बस्तियों में जंगली हाथियों के प्रवेश को रोकने के उद्देश्य से यह कारगर कदम उठाया गया है। वन विभाग ने प्रोजेक्ट एलिफेंट के तहत सतीवाला बीट में शुरुआती तौर पर मधुमक्खियों के 30 बॉक्स स्थापित किए हैं।

     

    अब यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो हाथी प्रभावित अन्य इलाकों में भी इसी तरह के बॉक्स लगाए जाएंगे।

     

    वन विभाग के अनुसार, अनुशंसित संचालन प्रक्रिया में यह तथ्य सामने आया है कि हाथी मधुमक्खियों से डरते हैं, क्योंकि मधुमक्खियां उनकी आंख और सूंड में डंक मार सकती हैं।

     

    इसके अतिरिक्त, मधुमक्खियों की भिनभिनाहट की आवाज भी हाथियों को परेशान करती है।

     

    हाथियों के संभावित रास्तों में मधुमक्खियों से भरे डिब्बे रखने से उन्हें मानव बस्तियों में आने से प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है।

    इसी रणनीति के तहत, हाथी प्रभावित बहराल ब्लॉक की सतीवाला बीट के अंतर्गत रिजर्व फॉरेस्ट मस्तली सी-1 के नजदीक लालूवाली क्षेत्र में वन विभाग ने मधुमक्खियों से भरे यह 30 बॉक्स स्थापित किए हैं।

     

     

    इस कार्य को मधुमक्खी पालन विशेषज्ञ डॉ. अशोक, बहादुर सिंह, वन कर्मी दीपक शर्मा और गज मित्र गुरजीत सिंह के सहयोग से पूरा किया गया।

    प्रोजेक्ट एलिफेंट के तहत वन विभाग पांवटा साहिब में मधुमक्खी पालन को भी प्रोत्साहित कर रहा है। इसके लिए हाथी प्रभावित इलाकों के लोगों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में लोगों को मधुमक्खी के छत्ते की बाड़ लगाने की तकनीक के साथ-साथ डमी मधुमक्खी के बॉक्स और स्पीकर के माध्यम से मधुमक्खियों की गुंजन की आवाज का उपयोग करके हाथियों को उनकी फसलों से दूर रखने के तरीके भी सिखाए जा रहे हैं।

     

    घातक साबित हो चुके हैं हाथी

     

    यह उल्लेखनीय है कि अक्सर पांवटा साहिब में फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले इन हाथियों ने वर्ष 2024 में दो अलग-अलग हमलों में एक महिला सहित दो लोगों की जान भी ले ली थी। इसी कारण से, लोगों के जान-माल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रोजेक्ट एलिफेंट के तहत हाथियों को रिहायशी बस्तियों से दूर रखने के लिए विभिन्न प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।वन मंडल पांवटा साहिब के डीएफओ ऐश्वर्य राज ने इस पहल की जानकारी देते हुए बताया कि  किसानों की खड़ी फसलों को नष्ट होने से बचाने के लिए और रिहायशी इलाकों में हाथियों के आवागमन को नियंत्रित करने के उद्देश्य से चिन्हित क्षेत्रों में मधुमक्खियों से भरे बॉक्स लगाए गए हैं।

    उन्होंने यह भी बताया कि वन विभाग हाथी प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को मधुमक्खी पालना के एत जे का प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। डीएफओ ने जोर देकर कहा कि प्रोजेक्ट एलिफेंट के तहत विभाग हर संभव आवश्यक कदम उठा रहा है ताकि रिहायशी क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही और हाथी-मानव संघर्ष को कम किया जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.