Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पच्छाद में झुग्गी में आग लगने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
    सिरमौर

    पच्छाद में झुग्गी में आग लगने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

    By Himachal VartaApril 11, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया के बरियूडी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक झुग्गी में आग लगने से नेपाली मूल के 85 वर्षीय बुजुर्ग शेर सिंह की जलकर मौत हो गई।

     

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति की अधजली लाश बरामद की है।जानकारी के अनुसार, दाड़ो देवरिया पंचायत के प्रधान देवेंद्र सिंह ने पच्छाद पुलिस थाने को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी कि बरियूडी गांव में आग लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।

     

    सूचना मिलते ही पच्छाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर योगेश की गोशाला से लगभग 50 फीट की दूरी पर राख के ढेर में एक व्यक्ति की अधजली लाश पड़ी हुई थी।

     

    योगेश, देवेंद्र सिंह और अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि यह शव नेपाली मूल के शेर सिंह का है, जो उसी स्थान पर घास की बनी झुग्गी में अकेले रहते थे और झुग्गी के अंदर ही चूल्हे पर खाना बनाते थे।

     

    योगेश और बलदेव ने पुलिस को जानकारी दी कि बीती रात करीब डेढ़ बजे उन्हें मरयोग गांव के अजय कुमार ने फोन कर बताया कि उनके गांव में आग लगी है, जिसकी लपटें उनके गांव तक दिखाई दे रही हैं।

     

    इस सूचना पर जब वे दोनों अपने घरों से बाहर निकले, तो उन्होंने योगेश की गोशाला के पास आग लगी हुई देखी। स्थानीय लोगों ने मिलकर पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक शेर सिंह की आधी जल चुकी लाश और उनकी झुग्गी भी पूरी तरह से जल चुकी थी।

     

    पुलिस ने इस मामले में ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शेर सिंह झुग्गी में अकेले रहते थे और अंदर ही मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते थे। पुलिस को घटनास्थल से जली हुई झुग्गी के अंदर मिट्टी का चूल्हा और एक जला हुआ कुक्कर भी मिला है।

     

    घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों, ग्रामीणों के बयानों और पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, शेर सिंह की मृत्यु आग में झुलसने के कारण हुई है।

     

    उधर, सिरमौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एनएस नेगी ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन स्थित मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.