Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»डॉ दीनदयाल वर्मा के काव्य नाटक “तपस्या” का रश्मि प्रकाशन की प्रबंध निदेशक मीरा वर्मा ने किया विमोचन
    सिरमौर

    डॉ दीनदयाल वर्मा के काव्य नाटक “तपस्या” का रश्मि प्रकाशन की प्रबंध निदेशक मीरा वर्मा ने किया विमोचन

    By Himachal VartaApril 13, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):-बैसाखी पर्व के पावन अवसर पर जाने माने साहित्यकार डॉ दीनदयाल वर्मा के काव्य नाटक तपस्या का आज रश्मि प्रकाशन की प्रबंधक निदेशक मीरा वर्मा द्वारा विमोचन किया गया। इस मौके पर करीब आधा दर्जन कवि एवं साहित्यकार भी मौजूद रहे।

    मीडिया से बात करते हुए साहित्यकार दीनदयाल वर्मा ने कहा कि यह काव्य संग्रह उनका तीसरा काव्य नाटक है। इससे पूर्व उनके दो काव्य नाटक गुरु दक्षिणा तथा प्रेम पुष्प प्रकाशित हो चुके हैं जो काफी चर्चित रहे हैं। देश के विभिन्न शहरों में इनका मंचन एवं रेडियो प्रसारण हुआ है।

    उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई  ने भी उनके नाटक गुरु दक्षिणा की प्रशंसा की है। उन्होंने बताया कि यह उनकी 12वीं पुस्तक है जो प्रकाशित हुई है। इससे पूर्व उनके कहानी संग्रह,उपन्यास और कई काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं और लोगों ने इन्हें खूब पसंद किया है।

    इस मौके पर दीनदयाल वर्मा ने कहा कि हिमाचल सरकार को अधिक से अधिक पुस्तकालय खोलने चाहिए जिसमें हिमाचल के लेखकों की पुस्तके उपलब्ध हो उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया है कि अन्य शहरों के कवियों की पुस्तकें पुस्तकालय में मिलती है। जिसके कारण हिमाचल के कवियों को आगे आने का मौका नहीं मिलता है।

    ऐसे में स्थानीय कवियों को प्रोत्साहित करने के लिए और युवा पीढ़ी को साहित्यिक तरफ आकर्षित करने के लिए सरकारी स्तर पर भी प्रयास किए जाने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ऐसा भी सुनने को मिला है कि सरकार भाषा अकादमी को बंद करने का प्रयास कर रही है जो कि न्याय संगत नहीं है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.