Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राजगढ़ में सीवरेज योजना के लिए 21 करोड़ और दमकल केंद्र को मंजूरी : जी.आर. मुसाफिर
    सिरमौर

    राजगढ़ में सीवरेज योजना के लिए 21 करोड़ और दमकल केंद्र को मंजूरी : जी.आर. मुसाफिर

    By Himachal VartaApril 15, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी.आर. मुसाफिर ने बैसाखी मेले के दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि राजगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज होने जा रही है। उन्होंने बताया कि राजगढ़ शहर के लिए सीवरेज योजना हेतु 21 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जबकि बहुप्रतीक्षित दमकल केंद्र को भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंजूरी दे दी है।

    मुसाफिर ने जानकारी दी कि राजगढ़ की 6 करोड़ रुपये की पेयजल योजना शीघ्र ही जनता को समर्पित की जाएगी। साथ ही, राजगढ़ मंडल और चंदौल के लिए 25-25 करोड़ रुपये की दो बड़ी पेयजल योजनाएं भी तैयार की गई हैं।

    उन्होंने बताया कि 5 करोड़ रुपये की लागत से बनी पैरवी शलाणा योजना और 6 करोड़ रुपये से निर्मित टाली भुज्जल सड़क भी बनकर तैयार हो रही हैं। इसके अलावा राजगढ़-बड़गला-यशवंतनगर सड़क पर 5 करोड़ 77 लाख रुपये और मरयोग-रावना सड़क पर 13 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। कवाल-बांदली सड़क को भी 2 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से पक्का किया गया है

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शीघ्र ही राजगढ़ का दौरा करेंगे, जिसमें कई सड़कों, पेयजल परियोजनाओं और अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा

     

    अंत में जी.आर. मुसाफिर ने क्षेत्रवासियों को शिरगुल देवता मेले की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि सरकार राजगढ़ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.