Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बवटा- भूपपुर सड़क मुआवजे पर गडकरी ने 15 दिन में समाधान का दिया निर्देश
    सिरमौर

    बवटा- भूपपुर सड़क मुआवजे पर गडकरी ने 15 दिन में समाधान का दिया निर्देश

    By Himachal VartaApril 16, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के विधायक और पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी की जमीनी स्तर पर किसानों के लिए की गई पहल आखिरकार सफल होती दिख रही है। बल्लूपुर-पांवटा साहिब-भूपपुर सड़क निर्माण परियोजना के तहत अपनी जमीनों के मुआवजे के लिए धरने पर बैठे किसानों की समस्या को लेकर सुखराम चौधरी ने केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस मुलाकात में सांसद अनुराग ठाकुर और रणधीर शर्मा भी उपस्थित थे।

    किसानों की पीड़ा को समझते हुए, सुखराम चौधरी ने नितिन गडकरी के सामने उनकी समस्याओं को रखा। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के लिए उनकी उपजाऊ जमीनें ली गई हैं, लेकिन उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला है। किसानों की लगातार मांग के बावजूद स्थानीय प्रशासन से कोई ठोस समाधान नहीं निकला, जिसके बाद उन्होंने इस मामले को केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाया।

     

    गडकरी ने जताई सहानुभूति, 15 दिन में समाधान के निर्देश

     

    सुखराम चौधरी ने नितिन गडकरी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि किसानों को उनकी जमीनों का उचित मुआवजा मिलना चाहिए और इस मामले में हो रही देरी को समाप्त किया जाना चाहिए। नितिन गडकरी ने किसानों के प्रति सहानुभूति जताते हुए संबंधित अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर इस समस्या का समाधान करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को न्याय मिलना चाहिए और उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण होना चाहिएो

    सांसद अनुराग ठाकुर ने भी इस मामले में किसानों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि वे किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ है और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं

    सुखराम चौधरी के प्रयासों से किसानों में उम्मीद की एक नई किरण जगी है। वे अब 15 दिनों के भीतर अपने मुआवजे की प्राप्ति की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, उनका कहना है कि अगर इस समय सीमा में भी उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। एज

    इस घटनाक्रम ने बल्लूपुर-पांवटा साहिब-भूपपुर सड़क निर्माण परियोजना में एक महत्वपूर्ण मोड़ ला दिया है। अब देखना यह होगा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निर्देशों का पालन कितनी जल्दी और कितनी प्रभावी ढंग से होता है

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.