Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई पी.एम. गति शक्ति समन्वय समिति की बैठक
    सिरमौर

    उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई पी.एम. गति शक्ति समन्वय समिति की बैठक

    By Himachal VartaApril 22, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)-  उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में पी.एम. गति शक्ति के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश लॉजिस्टिक नीति-2022 के तहत गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
    उपायुक्त ने बताया कि पी.एम. गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत जिला में सड़क, रेलवे,, हवाई अड्डे, परिवहन तथा लॉजिस्टिक संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाना है।
    उन्होंने बताया कि पी.एम. गति शक्ति  डीजीटल प्लेटफॅाम होगा जिसमें विभिन्न विभागों से सम्बन्धित बुनियादी ढांचो का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुतिकरण होगा तथा भविष्य में विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं का समन्वय भी इस प्लेटफॉर्म पर होगा।
    उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वह अपने विभाग से सम्बन्धित बुनियादी ढांचे व पूर्ण किये गये भौतिक योजनाओं का विवरण पी.एम. गति शक्ति पोर्टल पर डाले तथा भविष्य की स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी ब्यौरा भी पोर्टल पर डाले ताकि विभिन्न विभागों में सम्बन्धित कार्यो के क्रियान्वयन के दौरान उत्पन्न होने वाले अवरोधों को रोका जा सके।
    इसके उपरान्त उपायुक्त ने जिला निर्यात संवर्द्धन  समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सम्बन्धित विभाग जिला निर्यात कार्य योजना तैयार करे तथा जिला में विभन्न उत्पादो की निर्यात क्षमता का आकलन करें और देश तथा प्रदेश की निर्यात नीति का प्रचार करना भी सुनिश्चित करें।
    महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र साक्षी सती ने बैठक में मद क्रमवार प्रस्तुत किये ।
    इस अवसर पर प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र डॉ0 ठाकुर भगत, रचीत शर्मा के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.