नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के कालाअंब क्षेत्र में त्रिलोकपुर के गांव में जो बड़े पैमाने पर खैर के वृक्ष गत माह में अवैध रूप से काटे गए थे उस पर हिमाचल उच न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश के अधिकारियों से जवाब मांगा है। इसी कड़ी में आज उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने जांच कमेटी का गठन किया है जिस में नाहन के उप- मंडल दण्डाधिकारी और वन मंडलाधिकारी को रखा गया है जिन्हें एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। जांच में उस जमीन की डिमार्केशन भी कराई जाएगी जिस जमीन क्षेत्र में से खैर के वृक्षों को भारी मात्रा में काटा गया है। उल्लेखनीय है कि बड़े पैमाने पर खैर के वृक्ष काटे जाने पर सिरमौर के उपायुक्त को भी उच न्यायालय ने जवाब देने के लिए आदेश दिए हैं जिस पर उपायुक्त ने जांच कमेटी का गठन किया है ताकि न्यायालय में रिपोर्ट के अनुसार जवाब दाखिल किया जा सके
Breakng
- कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
- आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
- मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
- जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
- टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
Sunday, July 26
