Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय – विनय गुप्ता
    सिरमौर

    पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय – विनय गुप्ता

    By Himachal VartaApril 23, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर हुए जघन्य आतंकी हमले की जिला सिरमौर के पूर्व भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस कायरतापूर्ण कृत्य को पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित बताते हुए कहा कि अब इस शर्मनाक हरकत के लिए पड़ोसी देश को सबक सिखाने की सख्त आवश्यकता है। गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि निर्दोष पर्यटकों पर हमला मानवता को कलंकित करने वाली घटना है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह पाकिस्तान द्वारा समर्थित आतंकवाद है और अब भारत सरकार को इस पर निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए।

    उन्होंने भारत सरकार से पुरजोर मांग करते हुए कहा कि इस घिनौनी घटना के अपराधियों का न केवल सफाया किया जाए, बल्कि आतंकवादी देश पाकिस्तान पर भी अब कठोर कार्रवाई करने का समय आ गया है।

    उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को अब और सहन नहीं किया जा सकता और आतंकवाद की जड़ों पर प्रहार करना अत्यंत आवश्यक है।विनय गुप्ता ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    उन्होंने कहा कि पूरा देश इस दुख की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ा है।उल्लेखनीय है कि इस आतंकी हमले में दो विदेशी पर्यटकों सहित 28 से अधिक लोगों के मारे जाने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर एक आपातकालीन बैठक हुई। बैठक के पश्चात अमित शाह सीधे जम्मू के लिए रवाना हो गए। जम्मू-कश्मीर पहुंचने पर वहां के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी उनके साथ थे। अमरनाथ यात्रा से पहले हुए इस आतंकी हमले के कारण धार्मिक पर्यटन भी अब भय के माहौल में है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.