Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»प्रियंका वर्मा ने संभाला सिरमौर के उपायुक्त का कार्यभार, विकास को नई ऊंचाइयों पर लेजाने का संकल्प
    सिरमौर

    प्रियंका वर्मा ने संभाला सिरमौर के उपायुक्त का कार्यभार, विकास को नई ऊंचाइयों पर लेजाने का संकल्प

    By Himachal VartaApril 29, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिले के विकास के लिए प्राथमिकताएं तय करते हुए प्रियंका वर्मा ने उपायुक्त सिरमौर का कार्यभार संभाला। नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साहित है।

    वर्तमान में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) की निदेशक के रूप में सेवाएं दे रहीं प्रियंका वर्मा इससे पहले 2019 में सिरमौर में अतिरिक्त उपायुक्त के तौर पर अपनी कुशलता का परिचय दे चुकी हैं। कार्यभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने जिले के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

    प्रियंका वर्मा के पास एसडीएम कंडाघाट, एसडीएम बिलासपुर और हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) में निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम करने का समृद्ध अनुभव है। उनके अनुसार, इस अनुभव का लाभ सिरमौर जिले के शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आधारभूत ढांचे के विकास में मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

    स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
    एनआरएचएम निदेशक के तौर पर कार्य करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए कार्यों का अनुभव प्रियंका वर्मा सिरमौर में भी लागू करेंगी। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और जनसाधारण के लिए उन्हें अधिक सुलभ बनाने की दिशा में ठोस प्रयास करने की बात कही। साथ ही, पारदर्शी संवाद और आम जनता की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर देने का भी संकल्प व्यक्त किया।

    चंबा जिले से ताल्लुक रखने वाली प्रियंका वर्मा ने कहा कि डीसी बनना उनके पिता का सपना था, जिसे उन्होंने साकार किया है। उन्होंने सिरमौर के नागरिकों को भरोसा दिलाया कि वह पूर्ण ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी। साथ ही, उन्होंने सभी हितधारकों से सहयोग की अपेक्षा जताई ताकि सामूहिक प्रयासों से सिरमौर को विकास के पथ पर अग्रसर किया जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.