Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नैनाटिक्कर मोबाइल शॉप में लगी आग, लाखों का नुकसान
    सिरमौर

    नैनाटिक्कर मोबाइल शॉप में लगी आग, लाखों का नुकसान

    By Himachal VartaApril 30, 2025
    Facebook WhatsApp

     नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- नैनाटिक्कर में मोबाइल की दुकान में आग लग जाने से लाखों का नुकसान हो गया है। स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन फिर भी लाखों रुपए का नुकसाना हो गया। यह दुकान वेद मित्र पाराशर की है, जो कि पाराशर कम्युनिकेशन के नाम से नैना टिक्कर बाजार में स्थिति है।

    दुकान मालिक ने बताया कि प्रतिदिन की तरह शाम को दुकान बंद करके अपने घर चले गए। इसके बाद साथ लगते स्थानीय दुकानदारों द्वारा उन्हें सूचित किया गया कि उनकी दुकान में आग लगी है, जिसके बाद वह नैनाटिक्कर आए।

    स्थानीय दुकानदारों द्वारा पुलिस प्रशासन तथा दमकल विभाग को भी घटना की जानकारी दी गई। हालांकि पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया, परंतु दमकल विभाग की तरफ से कोई भी सहायता नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग 2 घंटे बाद भारी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया।

    यदि अग्निशमन विभाग द्वारा सहायता पहुंचती तो भारी नुकसान होने से बचाया जा सकता था। लोगों ने बताया कि दमकल विभाग की सहायता या तो 56 किलोमीटर स्थित नाहन या 32 किलोमीटर दूर स्थित सोलन से मिलनी थी, परंतु न तो नाहन से दमकल विभाग की गाड़ी पहुंच पाई और न ही सोलन से, जिस कारण इस मोबाइल की दुकान में रखा लाखों का सामान खाक हो गया।

    इस बाबत जब थाना पच्छाद में कार्यरत थाना प्रभारी भागीरथ शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है तथा लगभग 12 से 15 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बिल्डिंग में यूको बैंक तथा एसबीआई की शाखाएं भी स्थापित है जहां कोई नुक्सान नहीं हुआ है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.