Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कालाअंब-यमुना नगर रोड पर बिस्किट फैक्ट्री के पास शिलाई क्षेत्र की कार ट्राले से टकराई, कार तीन की मौत
    सिरमौर

    कालाअंब-यमुना नगर रोड पर बिस्किट फैक्ट्री के पास शिलाई क्षेत्र की कार ट्राले से टकराई, कार तीन की मौत

    By Himachal VartaApril 30, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ) : – जिला सिरमौर के कालाअम्ब क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 10:30 बजे पर , कालाअम्ब-यमुनानगर रोड स्थित बिस्किट फैक्टरी के पास हुआ।

    हादसे की शिकार अल्टो कार (HP85-1824) शिलाई नंबर की थी, जिसमें कुल पांच युवक सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की ट्राले से जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    हादसे के बाद का मंजर दिल दहला देने वाला था। कार के परखच्चे चारों ओर बिखरे हुए थे और युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े कराह रहे थे। तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी थे। स्थानीय लोग और राहगीर मदद के लिए दौड़े। किसी ने एम्बुलेंस को फोन किया, तो कुछ लोगों ने घायलों को ढांढस बंधाया। घटनास्थल पर चीख-पुकार और मातम का माहौल था।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को पहले सढ़ौरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें जगाधरी और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
    मृतकों की पहचान शिलाई इलाके के रहने वाले अनिकेत पुत्र जगत सिंह के रूप में हुई है। जबकि चंबा जिला से ताल्लुक रखने वाले मृतक युवकों की पहचान विशाल व 22 वर्षीय अतुल के रूप में हुई है, जो हिमालयन कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था।

    गंभीर रूप से घायल युवकों की पहचान हरिपुरधार निवासी 30 वर्षीय महेंद्र और 22 वर्षीय प्रवीण पुत्र मनीराम के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार महेंद्र की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

    सढ़ौरा पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ट्राले से सीधी टक्कर मानी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्राले के चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.