Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मामचद ग़ोयल एंड संस लाइमस्टोन माइन व‌ अन्य द्वारा पांवटा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
    सिरमौर

    मामचद ग़ोयल एंड संस लाइमस्टोन माइन व‌ अन्य द्वारा पांवटा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

    By Himachal VartaMay 3, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):-  मैनकाइंड ग्रुप द्वारा संचालित जगदीश चंद जुनेजा चैरिटेबल अस्पताल नाहन रोड सूरजपुर, पांवटा साहिब के द्वारा मेसर्स मामचंद गोयल एंड संस लाइमस्टोन माइन धनवासा एवं मेसर्स दीपक चावला लाइमस्टोन माइन बनौर के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन  सामुदायिक भवन बाग बनौर में किया गया। इस शिविर में डॉ. राहुल शर्मा (जनरल सर्जन) डॉक्टर राजेश कुमार तायल (हड्डी रोग विशेषज्ञ) , डॉक्टर शालिनी मंगला (बाल रोग विशेषज्ञ) , डॉक्टर अमित मंगला ( नाक कान एवं गला रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर विवेक कुमार श्रीवास्तव (जनरल फिजिशियन) , डॉक्टर आशिमा दंत रोग विशेषज्ञ,  श्री ओम प्रकाश शर्मा ( नेत्र रोग ) एवं इनके अलावा पैरामेडिकल स्टाफ मनजीत कौर, आशा, नेहा,विपुल शर्मा, सीमा शर्मा, तान्या भारद्वाज, मन्नू तोमर रामलाल शर्मा , अंकुश, नीरज, कमल,ने 293 रोगियों की जांच की जिसमें सामान्य रोग के 56 ,हड्डी रोग  53 , सर्जरी 23, दंत रोग 28, नाक कान एवं गला रोग 25, आंखों की जांच 71 तथा बाल रोग के 37 बच्चों  की जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गई। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से डॉ संजीव सहगल जी ने बताया कि जे.सी. जुनेजा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल सूरजपुर में डिजिटल एक्स-रे, सीटी स्कैन, आईसीयू , एनआईसीयू, ऑडियोमेट्री, ईसीजी, डायलिसिस,एडवांस  लैब, फिजियो थेरेपी और लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे आपातकालीन सुविधाएं एवं एंबुलेंस तथा आयुष्मान कार्ड धारक को निशुल्क इलाज उपलब्ध है। इस स्वास्थ्य शिविर में  अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉ संजीव सहगल, समाज सेवी आर. पी. तिवारी इनके अलावा  प्रताप चौहान, कंठीराम प्रधान ग्राम पंचायत बनौर, मामराज, मोहन चौहान, सतीश कुमार, आर. सी. मलिक, के. एन. पन्त ,सुमेर चंद, किशन सिंह,गुलाब सिंह, नरेश कुमार, सुनील कुमार, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.