Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कांग्रेस का झूठ और फरेब का पुलिंदा रोनहाट मंच ने खोल दिया : बलदेव तोमार
    सिरमौर

    कांग्रेस का झूठ और फरेब का पुलिंदा रोनहाट मंच ने खोल दिया : बलदेव तोमार

    By Himachal VartaMay 5, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- रोनहाट में आयोजित कांज आम जनता ने इस झूठे, दिखावटी आयोजन को पूरी तरह नकार दिया, तो कांग्रेस सरकार ने स्कूली बच्चों को जबरन कार्यक्रम स्थल पर बिठाकर भीड़ का ढोंग खड़ा किया।

    यह कृत्य शर्मनाक ही नहीं, बल्कि निंदनीय और बच्चों के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है। क्या अब कांग्रेस की राजनीतिक विफलताओं का बोझ मासूम बच्चों पर डाला जाएगा? क्या अब स्कूली बच्चे कांग्रेस की भीड़ जुटाने की मशीन बनेंगे? भाजपा इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और इस मुद्दे को हर मंच पर उठाएगी।

    कांग्रेस नेताओं ने मंच से जिस तरह झूठ का पुलिंदा खोला, वह इस बात का प्रमाण है कि सरकार के पास दिखाने के लिए कुछ नहीं बचा है। शिक्षा मंत्री और उद्योग मंत्री दोनों ने ऐसे-ऐसे दावे किए जो ज़मीनी हकीकत से कोसों दूर हैं। शिक्षा मंत्री कहते हैं कि उन्होंने सैकड़ों शिक्षकों की नियुक्ति की, लेकिन यह नहीं बताते कि उन्हीं की सरकार ने शिलाई जैसे दुर्गम क्षेत्र में सैकड़ों स्कूल बंद कर दिए।

    जब स्कूल ही बंद हैं, तो शिक्षक किस दीवार से टिकाकर पढ़ा रहे हैं? यह झूठे आँकड़ों की बाजीगरी नहीं तो और क्या है? कांग्रेस सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया है और अब आंकड़ों से भ्रम फैलाने की असफल कोशिश की जा रही है।

    उद्योग मंत्री का 36,000 नौकरियों का दावा और भी हास्यास्पद है। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में 5 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी दी थी। अब जब आधे कार्यकाल के बाद हिसाब देने की बारी आई है, तो संख्या घटकर 36,000 रह गई है। अगर इतने ही रोजगार दिए गए हैं, तो उनकी सूची सार्वजनिक क्यों नहीं की जाती?

    भाजपा स्पष्ट कहती है कि या तो यह सूची दिखाएं, या मान लें कि यह एक और झूठ है जो जनता को भ्रमित करने के लिए बोला गया है। कांग्रेस सरकार न सिर्फ जनता से, बल्कि युवाओं के भविष्य से भी विश्वासघात कर रही है।

    शिलाई क्षेत्र कांग्रेस सरकार की उपेक्षा और विफलता का सबसे बड़ा उदाहरण है। न सड़कें बनीं, न स्वास्थ्य सेवाएं सुधरीं और न ही शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली। कांग्रेस के नेता आज जिन योजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं, वे भी भाजपा सरकार के समय स्वीकृत और प्रारंभ की गई थीं। अब उनका फीता काटकर श्रेय लेने की कोशिश की जा रही है। यह न सिर्फ राजनीतिक चोरी है, बल्कि जनता के साथ धोखा भी है।

    आज वही नेता मंच से भाषण दे रहे हैं जो कुछ माह पूर्व खुद कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिशों में शामिल थे। पार्टी के भीतर की गुटबाजी, सत्ता की लालसा और अहंकार की लड़ाई का खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री और मंत्री आपस में ही लड़ रहे हैं, और जनता को सिर्फ झूठे वादे और भाषण मिल रहे हैं।

    भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने दो टूक कहा कि कांग्रेस सरकार का असली चेहरा अब पूरी तरह उजागर हो चुका है। जनता अब भ्रमित नहीं है, बल्कि नाराज है—और यह नाराजगी आने वाले चुनावों में कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। भाजपा हर मंच से कांग्रेस के झूठ को बेनकाब करती रहेगी और शिलाई को पुनः विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए संघर्ष करती रहेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.