Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में 203 नव नियुक्त वन मित्रों को किया जा रहा है प्रशिक्षित
    सिरमौर

    सिरमौर में 203 नव नियुक्त वन मित्रों को किया जा रहा है प्रशिक्षित

    By Himachal VartaMay 5, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) प्रदेश सरकार वन संपदा को सुरक्षित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठा रही है। इस कड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा वन मित्र योजना आरम्भ की गई। हाल ही में प्रदेश में वन मित्रों को नियुक्त भी किया गया है। योजना के तहत नवनियुक्त वन मित्रों की कार्यशैली को बेहतर बनाने के लिए अब विभाग द्वारा इन्हें प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। वन मित्रों की नियुक्ति से जहां एक ओर युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहा है, वहीं वन विभाग को आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता भी सुनिश्चित हुई है।
    वन मित्र योजना के तहत जिला सिरमौर में 203 वन मित्रों का चयन किया गया है, जिन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है तथा प्रशिक्षण के उपरांत इन्हें वन बीटों में तैनात कर दिया जाएगा।
    वन अरण्यपाल सिरमौर वसंत किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में 4 वन मंडल हैं, जिसमें नाहन, पांवटा साहिब, रेणुकाजी व राजगढ़ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी चारों वन मंडलों में 2-2 स्थानों पर नव नियुक्त वन मित्रों को विभाग द्वारा 5 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
    उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में वन विभाग की कार्य प्रणाली व वन मित्रों के दायित्व व अन्य कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है तथा प्रशिक्षण के दौरान उन्हें फिल्ड़ विजिट करवाने के साथ-साथ रिपोर्टिंग व फायर सीजन के दौरान उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों के बारे में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।
    उन्होंने बताया कि वन मित्रों की नियुक्ति से वन विभाग को आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध हुए है जिससे विशेष कर गर्मियों में वनों में आगजनी से वन्य प्राणी व वन सम्पदा के संरक्षण व अन्य जानमाल के नुकसान को रोकने में सहायक सिद्ध होंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.