नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि पिछले कल जिला सिरमौर के रोनहाट में प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का प्रवास कार्यक्रम था लेकिन इस कार्यक्रम में शिलाई विधानसभा चुनाव क्षेत्र के कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों के लिए भीड़ नहीं जुटा पाए क्योंकि क्षेत्र की जनता का कांग्रेस सरकार एवं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मोह भंग हो चुका है रावत में बताया कि कार्यक्रम में भीड़ दिखाने के लिए क्षेत्र के स्कूली छात्र-छात्राओं को लाया गया था जो बहुत ही निंदनीय एवं शर्मनाक है हम इसकी कड़े शब्दों में घोर निंदा करते हैं रावत ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने प्रदेश की जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाकर 10 बड़ी गारंटीया दी थी जिसमें सबसे बड़ी गारंटी प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को हर साल एक लाख सरकारी नौकरी देने की थी और दूसरी गारंटी 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को हर महीने 15 सो रुपए देने की थी तीसरी गारंटी 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की थी चौथी और पांचवी गारंटी सो रुपए लीटर भैंस का दूध और 80 रुपए लीटर गाय का दूध लेने की थी इतना ही नहीं प्रदेश के किसानों को गोबर खरीदने की भी गारंटी दी थी लेकिन यह सारी गारंटी झूठी साबित हुई है रावत ने बताया कि कार्यक्रम में भीड़ न जुटने का कारण कांग्रेस पार्टी की झूठी गारंटी और गिरी पार क्षेत्र के लोगों को समय रहते हुए एसटी का दर्जा ना देना मुख्य कारण रहा है।
Breakng
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
- आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
- राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
- 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
- शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
- द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Monday, June 8
