Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 15 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज, पांच स्थानों पर होगा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास
    • मानसून से पहले लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर निगरानी
    • 03 जून को बस की टक्कर से जख्पी महिला की पीजीआई में मौत, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    • सिरमौर में 15 जून को आयोजित होगी जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल
    • ज़िला सोलन के विभिन्न स्थनों पर 15 जून को आपदा से निपटने के लिए होगी मॉक ड्रिल
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 13
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सीसीटीएनएस में पहली रैंकिंग के बाद कप्तान के हाथों सम्मानित हुए जवान
    सिरमौर

    सीसीटीएनएस में पहली रैंकिंग के बाद कप्तान के हाथों सम्मानित हुए जवान

    By Himachal VartaMay 8, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैैरथ):- अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और तकनीकी दक्षता के बल पर क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) रैंकिंग में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली सिरमौर पुलिस के जवानों के लिए आज का दिन गौरव का रहा।

    पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने पुलिस मुख्यालय नाहन में आयोजित एक विशेष समारोह में इस अभूतपूर्व उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।

    कप्तान के हाथों सम्मान पाकर सभी जवान गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो शिमला द्वारा जारी नवीनतम सीसीटीएनएस रैंकिंग में सिरमौर पुलिस के पांच थानों – पांवटा साहिब, श्रीरेणुकाजी, माजरा, शिलाई और महिला पुलिस थाना नाहन – ने अपनी-अपनी श्रेणियों में शीर्ष पांच स्थानों पर अपना दबदबा कायम किया है।

    यह सफलता जिले में पुलिसिंग के उच्च मानकों और टीम वर्क का जीवंत उदाहरण है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने सम्मानित जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि सीसीटीएनएस एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परियोजना है, जिसका कुशल क्रियान्वयन पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि और अपराध नियंत्रण में सहायक सिद्ध होता है।

    उन्होंने कहा कि सिरमौर पुलिस की यह शानदार उपलब्धि सभी जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, तकनीकी ज्ञान और आपसी समन्वय का परिणाम है। कप्तान ने सभी सम्मानित कर्मियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और उम्मीद जताई कि यह उपलब्धि अन्य जवानों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

    सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में थाना पांवटा साहिब से मुख्य आरक्षी विनाक्षी और आरक्षी अजय, थाना श्रीरेणुकाजी से आरक्षी अमित और आरक्षी किरण, थाना माजरा से आरक्षी अनिल और मुख्य आरक्षी रूचि, थाना शिलाई से आरक्षी नितिश और मुख्य आरक्षी किरण, तथा महिला पुलिस थाना नाहन से मुख्य आरक्षी सुनीता शामिल थे। एह तो

    सभी जवानों ने कप्तान के हाथों सम्मान पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में भी इसी समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।एसपी नेगी ने इस अवसर पर सीसीटीएनएस के महत्व पर भी प्रकाश डाला और बताया कि यह प्रणाली अपराधों की रोकथाम, जांच और अपराधियों की धरपकड़ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

    उन्होंने कहा कि सिरमौर पुलिस तकनीकी के अधिकतम उपयोग और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 15 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज, पांच स्थानों पर होगा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास
    • मानसून से पहले लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर निगरानी
    • 03 जून को बस की टक्कर से जख्पी महिला की पीजीआई में मौत, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    • सिरमौर में 15 जून को आयोजित होगी जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल
    • ज़िला सोलन के विभिन्न स्थनों पर 15 जून को आपदा से निपटने के लिए होगी मॉक ड्रिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.