नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)‘‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’’ के तहत 13 मई को प्रातः 11ः00 बजे पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के राजपुरा में उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि राजपुरा में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले ‘‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’’ के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित गाईडलाइन के अनुसार कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित करने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों से चर्चा की गई है। उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यों के निष्पादन हेतु दिशा निर्देश दिए ताकि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
उन्होंने बताया कि सरकार के इस जन हितेषी कार्यक्रम के दौरान उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में जनसमस्यायें सुनी जाएगी जिनका मौके पर ही निपटारा किया जायेगा। प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों से भी वह इस अवसर पर संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागो द्वारा प्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं सम्बन्धी प्रदर्शनी भी कार्यक्रम में लगाई जायेगी। विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र भी इस दौरान मौक़े पर ही जारी किये जायेंगे जिसमें हिमाचली बोनाफाईड, आय प्रमाण पत्र आदि शामिल रहेंगे । इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसके माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य की जांच तथा निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।
उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 8 से 13 मई, 2025 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उद्योग मंत्री 8 से 12 मई, 2025 तक शिलाई में लोगों की समस्याओं का निराकरण करेंगे, जबकि 13 मई को पांवटा साहिब के राजपुरा में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29
