Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कांग्रेस शासन में नाहन क्षेत्र विकास के सबसे निचले पायदान पर पहुंचा-डा.बिन्दल
    सिरमौर

    कांग्रेस शासन में नाहन क्षेत्र विकास के सबसे निचले पायदान पर पहुंचा-डा.बिन्दल

    By Himachal VartaMay 8, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ)::-  ‌भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा है कि कांग्रेस सरकार में नाहन विधानसभा क्षेत्र विकास और जनहित के कार्य में सबसे निचले पायदान पर खिसक गया है। उन्होंने कहा कि यह बड़े ही दुख की बात है कि कांग्रेस सरकार में ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ढाई साल से जनता को  धोखा दे रही है और अब यह धोखा ज्यादा समय तक चलने वाला नहीे है।
    डा. बिन्दल आज  नाहन विधानसभा क्षेत्र के दूर्गम एवं पिछड़ी पंचायत पल्होड़ी और हरिपुरखोल पंचायतों में जनसम्पर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रहे थे।
    कांग्रेस ने पल्होड़ी पुल के निर्माण को लटकाया
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के दूर-दराज क्षेत्रों में नये विकास के कार्य होना तो दूर, भाजपा सरकार के समय में हुय कार्यों को भी जानबूझ कर लटकाया जा रहा है। उन्होंने पल्होड़ी पुल के कार्य का निरीक्षण करने के उपरांत कहा कि यह कार्य भाजपा सरकार के कार्यकाल में 4 करोड़ की लागत से आरम्भ हुआ था, किन्तु कांग्रेस सरकार बनते ही इस रोक दिया गया। अगले एक-दो महीनों में बरसातें शुरू हो जायेंगी और जनता को इस पुल के लाभ से वंचित होना पड़ेगा।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस शासन में विकास के कार्य ठप्प पड़े हैं और जनता के दुख दर्द को समझने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों कें लोग सड़़कों, पुलों और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं की कमियों से जूझ रहे हैं जिससे कांग्रेस के प्रति जनता में गहरी नाराजगी बढ़ रही है।
    विकास कार्यों में हो रहा है भाई भतीजावाद
    डा. राजीव बिन्दल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुये कहा कि नाहन विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य बंद पड़े हैं और जहां छुट-पुट कार्य हो रहे हैं वहां भाई भतीजावाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक कार्यों में भाई भतीजावाद के कारण आम जनता कांग्रेस से दुखी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.