Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
    सिरमौर

    केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त

    By Himachal VartaMay 10, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) : –  भारत सरकार के कृषि मंत्रालय ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) आयोजित की। बैठक में मंत्रालय ने देशभर के प्रशासनिक अधिकारियों को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में गेहूं व चावल का भंडार उपलब्ध है।

    वीसी के बाद उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिलेवासियों को प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी दी कि “केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं है। इसलिए आमजन घबराकर अनावश्यक भंडारण या अतिरिक्त खरीद से बचें।”

    उपायुक्त ने जनता को आगाह करते हुए कहा कि यदि कोई दुकानदार या विक्रेता खाद्यान्न की जमाखोरी करता है, कृत्रिम कमी पैदा करता है या तय मूल्य से अधिक दाम वसूलता है, तो इसकी शिकायत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के टोल फ्री नंबर 1967 पर तत्काल की जा सकती है। प्रशासन ऐसी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करेगा।

    उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि “जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। सभी रिटेल आउटलेट्स और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि यदि लोग अफवाहों के आधार पर घबराहट में ईंधन या गैस की अतिरिक्त खरीद करेंगे, तो इससे अस्थायी असुविधा उत्पन्न हो सकती है, जिसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ सकता है।

    उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने जनता से शांति बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा, “ हम सभी का कर्तव्य है कि संकट की स्थिति में संयम बरतें और व्यवस्था को न बिगाड़ें। घबराकर अनावश्यक भीड़ या खरीददारी से सप्लाई चैन पर दबाव पड़ता है। मिलजुल कर ही हम इस स्थिति का सामना बेहतर ढंग से कर सकें

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.