Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बुद्ध जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प मालाएं की अर्पित
    सिरमौर

    बुद्ध जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प मालाएं की अर्पित

    By Himachal VartaMay 13, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- सिरमौर जिला में भगवान बुद्ध जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिला मुख्यालय नाहन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अगवाई में भगवान बुद्ध को याद किया और उनकी प्रतिमा पर पुष्प और मालाएं अर्पित की।

    भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बुद्ध पूर्णिमा और बुद्ध जयंती की बधाई देते हुए कहा कि भगवान बुद्ध का जन्म सनातन में नोवें अवतार के रूप में हुआ  और उन्होंने न केवल मानव मात्र के कल्याण की कल्पना की बल्कि प्राणी मात्र के कल्याण हेतु अपने आप को प्रस्तुत किया।

    उन्होंने कहा कि शांति ही विकास का मार्ग और शांति ही प्रभु को पाने का मार्ग है इस दिशा में आगे बढ़ते हुए ना केवल शारीरिक और भौतिक शांति की बात की बल्कि आध्यात्मिक शांति की भी बात की।

    भारत से निकलकर बौद्ध धर्म पूरी दुनिया में फैला हुआ है जहां बौद्ध धर्म फैला वहां शांति की स्थापना हुई है। उन्होंने कहा कि भारत की धरती से निकला हुआ  यह धर्म दुनिया के लिए शांति समृद्धि का संदेश लेकर आया।

    उधर कोली समाज सिरमौर जिला इकाई से जुड़े लोगों ने भी नाहन में  भगवान बुद्ध को याद किया बड़ी संख्या में समाज से जुड़े लोगो ने महात्मा बुद्ध प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।जिला महासचिव कोली समाज इकाई सिरमौर जीत सिंह चौहान ने कहा कि आज का दिन कोली समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहता है।

    उन्होंने कहा कि भारत पाक के बीच चल रहे तनाव के चलते जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को रद्द किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध हमेशा ही कोली समाज के लिए प्रेरणा स्रोत रहे है और समाज के लोग हमेशा उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिए हुए है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.